श्रद्धा कपूर की ‘Eetha’ ने छोड़ी 28 अगस्त की रेस, ‘खोसला का घोसला 2’ से टला क्लैश, अब इस दिन आएगी फिल्म

Eetha: श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईथा‘ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली ये फिल्म अब दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टपोन होने से 28 अगस्त की रिलीज डेट खाली हो गई है और इस वजह से उस दिन होने वाला संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश भी टल गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘ईथा’ की नई रिलीज डेट की जानकारी दी। उनके मुताबिक श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब स्टारर यह फिल्म अब ‘4 दिसंबर 2026’ को थिएटर में दस्तक देगी।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘ईथा’

‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। वो फिल्म में फेमस लावणी कलाकार ‘विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर’ का रोल निभा रही हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं।

फिल्म का टीजर इस साल जून में रिलीज किया गया था। टीजर सामने आने के बाद श्रद्धा के इंटेंस लुक और फिल्म के म्यूजिक स्कोर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अब फिल्म की रिलीज दिसंबर तक खिसकने के बाद दर्शकों को इसे देखने के लिए कुछ और इंतजार करना होगा।

The Vvaan – Force of the Forrest की रिलीज भी आगे बढ़ी

28 अगस्त की रिलीज को लेकर पहले ‘ईथा’ और दूसरी फिल्मों के बीच क्लैश की स्थिति बन रही थी। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘Vvaan’ की रिलीज भी पहले की तारीख से आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिल्म की रिलीज अब ’25 सितंबर’ तय की गई है।

ऐसे में अगस्त के आखिरी हफ्ते में होने वाला संभावित बॉक्स ऑफिस मुकाबला फिलहाल टल गया है। ‘ईथा’ के दिसंबर में जाने से मेकर्स और थिएटर मालिकों को भी रिलीज कैलेंडर में थोड़ी राहत मिली है। बता दें, आने वाले महीनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर का सिलसिला जारी रहने वाला है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ और ‘आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की उड़ता तीर’ 11 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं। इसी दौरान इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के बीच भी रिलीज डेट को लेकर मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *