नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बलरामपुर पुलिस सख्त:बलरामपुर में मेडिकल संचालकों के साथ बैठक, नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ

बलरामपुर पुलिस ने युवाओं को नशे से बचाने और जिले में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा ने मंगलवार शाम छह बजे थाना परिसर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और मेडिकल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस ने मेडिकल कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संचालकों से नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया। साथ ही, कहीं भी नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं में बढ़ता नशे का चलन समाज और उनके भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में मेडिकल संचालक नशे के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें आमजन और युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और पुलिस के अभियान में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के अंत में मौजूद केमिस्ट, ड्रगिस्ट और मेडिकल संचालकों को नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का अवैध क्रय-विक्रय नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस की इस पहल में अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और जनसहयोग पर भी जोर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और नशामुक्त समाज बनाने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *