शेखपुरा RSETI में 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण संपन्न:33 प्रशिक्षणार्थियों को समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र वितरित

शेखपुरा RSETI में 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण संपन्न:33 प्रशिक्षणार्थियों को समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र वितरित

शेखपुरा के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), शेखपुरा में शुक्रवार को 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 33 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी कुणाल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक राजीव रंजन ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुर्गी पालन को एक लाभदायक स्वरोजगार के रूप में अपनाने के फायदे बताए और बैंकों के सहयोग तथा बैंकिंग के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। मुर्गी पालन से संबंधित बारीकियों को सीखा प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मुर्गी पालन से संबंधित विभिन्न बारीकियों को सीखा। संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने समय प्रबंधन, समस्या की पहचान और उसके समाधान जैसे विषयों पर वर्कशॉप आयोजित किए, जिससे प्रशिक्षुओं को उद्यम विस्तार और स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य अभिनव प्रसून, कार्यालय सहायक रवि शंकर कुमार और साक्षी प्रिया भी उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने जल्द से जल्द अपना मुर्गी फार्म स्थापित करने का संकल्प लिया। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि संस्थान द्वारा जिले में विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के लिए लगातार निःशुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शेखपुरा के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), शेखपुरा में शुक्रवार को 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 33 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी कुणाल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक राजीव रंजन ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुर्गी पालन को एक लाभदायक स्वरोजगार के रूप में अपनाने के फायदे बताए और बैंकों के सहयोग तथा बैंकिंग के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। मुर्गी पालन से संबंधित बारीकियों को सीखा प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मुर्गी पालन से संबंधित विभिन्न बारीकियों को सीखा। संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने समय प्रबंधन, समस्या की पहचान और उसके समाधान जैसे विषयों पर वर्कशॉप आयोजित किए, जिससे प्रशिक्षुओं को उद्यम विस्तार और स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य अभिनव प्रसून, कार्यालय सहायक रवि शंकर कुमार और साक्षी प्रिया भी उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने जल्द से जल्द अपना मुर्गी फार्म स्थापित करने का संकल्प लिया। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि संस्थान द्वारा जिले में विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के लिए लगातार निःशुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *