उमेश हत्याकांड:पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश:हैदराबाद से फ्लाइट से पहुंचा प्रेमी, स्कॉर्पियो में गला दबाकर मार डाला; शव कोसी में फेंका

उमेश हत्याकांड:पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश:हैदराबाद से फ्लाइट से पहुंचा प्रेमी, स्कॉर्पियो में गला दबाकर मार डाला; शव कोसी में फेंका

भागलपुर पुलिस ने 6 अगस्त को हुई उमेश शर्मा की हत्या का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की साजिश रची थी। प्लानिंग के तहत प्रेमी हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर पूर्णिया पहुंचा। अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया आया। इसके बाद उमेश शर्मा को बहाने से गाड़ी में बैठाकर कुर्सेला की ओर ले गया। जहां स्कॉर्पियो के अंदर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए शव को कोसी नदी में फेंक दिया। लाश कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित मलकाइन घाट से पुलिस ने 7 अगस्त की शाम बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… 6 अगस्त की सुबह पिता ने थाने में शिकायत की नवगछिया एसपी वैभव वर्मा ने बताया, 6 अगस्त को खरीक थाना क्षेत्र निवासी कमलेश्वरी मिस्त्री ने थाना में आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा उमेश शर्मा अपनी पत्नी अनिता देवी के साथ डॉक्टर को दिखाने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर कांड संख्या 316/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश का पता चला। स्कॉर्पियो के अंदर गला दबाकर मार डाला आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 5 अगस्त को पंकज शर्मा फ्लाइट से हैदराबाद से पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा। वहां मो. सोहेल और मो. इरफान पहले से मौजूद थे। तीनों स्कॉर्पियो से नवगछिया स्टेशन पहुंचे। उस समय अनिता अपने पति उमेश और बेटे के साथ स्टेशन पर मौजूद थी। उमेश को मुरली ले जाने के बहाने उन्होंने स्कॉर्पियो में बैठाया, जबकि प्रेमी पंकज स्टेशन पर ही रूक गया। इसके बाद गाड़ी कुर्सेला की ओर चली गई। रास्ते में स्कॉर्पियो के अंदर ही उमेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उमेश के शव को बरारी के पास कोसी नदी में फेंक दिया। पत्नी ने गायब होने की कहानी बनाई पत्नी अनीता और प्रेमी पंकज प्लानिंग के तहत स्टेशन पर ही रूके और देर शाम अनीता अपने घर पहुंची। उसने अपने परिजनों को बताया का पति का कुछ पता नहीं चल रहा है, वो अचानक स्टेशन से गायब हो गए। जिसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की थी। पति को प्रेम संबंध की जानकारी थी SP ने बताया कि उमेश की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। उमेश को इस संबंध की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था। पुलिस का दावा है कि इसी विरोध के कारण अनिता और पंकज ने उमेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पत्नी अनीता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान के तौर पर हुई है। मुख्य आरोपी प्रेमी पंकज शर्मा हैदराबाद में काम करता था। जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि तकनीकी, मानवीय अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर पुलिस ने 6 अगस्त को हुई उमेश शर्मा की हत्या का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की साजिश रची थी। प्लानिंग के तहत प्रेमी हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर पूर्णिया पहुंचा। अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया आया। इसके बाद उमेश शर्मा को बहाने से गाड़ी में बैठाकर कुर्सेला की ओर ले गया। जहां स्कॉर्पियो के अंदर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए शव को कोसी नदी में फेंक दिया। लाश कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित मलकाइन घाट से पुलिस ने 7 अगस्त की शाम बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… 6 अगस्त की सुबह पिता ने थाने में शिकायत की नवगछिया एसपी वैभव वर्मा ने बताया, 6 अगस्त को खरीक थाना क्षेत्र निवासी कमलेश्वरी मिस्त्री ने थाना में आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा उमेश शर्मा अपनी पत्नी अनिता देवी के साथ डॉक्टर को दिखाने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर कांड संख्या 316/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश का पता चला। स्कॉर्पियो के अंदर गला दबाकर मार डाला आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 5 अगस्त को पंकज शर्मा फ्लाइट से हैदराबाद से पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा। वहां मो. सोहेल और मो. इरफान पहले से मौजूद थे। तीनों स्कॉर्पियो से नवगछिया स्टेशन पहुंचे। उस समय अनिता अपने पति उमेश और बेटे के साथ स्टेशन पर मौजूद थी। उमेश को मुरली ले जाने के बहाने उन्होंने स्कॉर्पियो में बैठाया, जबकि प्रेमी पंकज स्टेशन पर ही रूक गया। इसके बाद गाड़ी कुर्सेला की ओर चली गई। रास्ते में स्कॉर्पियो के अंदर ही उमेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उमेश के शव को बरारी के पास कोसी नदी में फेंक दिया। पत्नी ने गायब होने की कहानी बनाई पत्नी अनीता और प्रेमी पंकज प्लानिंग के तहत स्टेशन पर ही रूके और देर शाम अनीता अपने घर पहुंची। उसने अपने परिजनों को बताया का पति का कुछ पता नहीं चल रहा है, वो अचानक स्टेशन से गायब हो गए। जिसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की थी। पति को प्रेम संबंध की जानकारी थी SP ने बताया कि उमेश की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। उमेश को इस संबंध की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था। पुलिस का दावा है कि इसी विरोध के कारण अनिता और पंकज ने उमेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पत्नी अनीता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान के तौर पर हुई है। मुख्य आरोपी प्रेमी पंकज शर्मा हैदराबाद में काम करता था। जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि तकनीकी, मानवीय अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *