शेखपुरा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। शुक्रवार को डीडीसी राकेश कुमार की अध्यक्षता में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्थानीय विद्युत प्रमंडल में यह बैठक आयोजित हुई। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त तक जिले में कुल 646 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। अब तक 93 उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 42 और बरबीघा में 17 सिस्टम लगाए गए हैं। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 70 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। इसमें बरबीघा के 27 और शेखपुरा शहरी क्षेत्र के 32 उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत 396 आवेदन वेंडर चयन की प्रक्रिया में हैं, जबकि 77 मामलों में एग्रीमेंट अपलोड का कार्य पूरा हो चुका है। बरबीघा सेक्शन 133 आवेदनों के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद ओनामा (131), शेखपुरा शहरी (109) और अरियरी (97) का स्थान है। वित्तीय सहायता के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 123 आवेदनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 35 मामलों में ऋण राशि वितरित की जा चुकी है और 17 पूरी तरह पूर्ण हो चुके हैं। कुल 29 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 38 और पंजाब नेशनल बैंक ने 35 आवेदनों के साथ अग्रणी भूमिका निभाई है। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंकों में लंबित 29 आवेदनों का समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। शेखपुरा प्रमंडल में उपभोक्ता लोड आधारित स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। कुल 2,077 मीटरों में से 1,448 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 629 मीटरों का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार द्वारा भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है। अब 01 kw पर 30 हजार की जगह 40 हजार, 2kw पर 60 हजार की जगह 80 हजार एवं 3kw पर 78 हजार की जगह 98 हजार राज्य सरकार द्वारा सबसिडी दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने 300 यूनिट से अधिक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपना पंजीकरण कराएं, जिससे उनके बिजली बिल में भारी बचत के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम , सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता बिजली के साथ साथ अन्य सभी संवेदक आदि उपस्थित थें। शेखपुरा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। शुक्रवार को डीडीसी राकेश कुमार की अध्यक्षता में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्थानीय विद्युत प्रमंडल में यह बैठक आयोजित हुई। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त तक जिले में कुल 646 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। अब तक 93 उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 42 और बरबीघा में 17 सिस्टम लगाए गए हैं। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 70 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। इसमें बरबीघा के 27 और शेखपुरा शहरी क्षेत्र के 32 उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत 396 आवेदन वेंडर चयन की प्रक्रिया में हैं, जबकि 77 मामलों में एग्रीमेंट अपलोड का कार्य पूरा हो चुका है। बरबीघा सेक्शन 133 आवेदनों के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद ओनामा (131), शेखपुरा शहरी (109) और अरियरी (97) का स्थान है। वित्तीय सहायता के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 123 आवेदनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 35 मामलों में ऋण राशि वितरित की जा चुकी है और 17 पूरी तरह पूर्ण हो चुके हैं। कुल 29 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 38 और पंजाब नेशनल बैंक ने 35 आवेदनों के साथ अग्रणी भूमिका निभाई है। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंकों में लंबित 29 आवेदनों का समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। शेखपुरा प्रमंडल में उपभोक्ता लोड आधारित स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। कुल 2,077 मीटरों में से 1,448 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 629 मीटरों का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार द्वारा भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है। अब 01 kw पर 30 हजार की जगह 40 हजार, 2kw पर 60 हजार की जगह 80 हजार एवं 3kw पर 78 हजार की जगह 98 हजार राज्य सरकार द्वारा सबसिडी दिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने 300 यूनिट से अधिक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपना पंजीकरण कराएं, जिससे उनके बिजली बिल में भारी बचत के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम , सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता बिजली के साथ साथ अन्य सभी संवेदक आदि उपस्थित थें।


