नवादा में साइबर ठगी, युवती गिरफ्तार:लोन दिलाने के नाम पर करती थी फ्रॉड, पीएम मुद्रा स्कीम का इस्तेमाल

नवादा में साइबर ठगी, युवती गिरफ्तार:लोन दिलाने के नाम पर करती थी फ्रॉड, पीएम मुद्रा स्कीम का इस्तेमाल

नवादा में साइबर अपराध के मामलों में अब युवतियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़े लोन धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को युवतियों द्वारा साइबर धोखाधड़ी किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर साइबर अपराध में शामिल युवती को गिरफ्तार किया। घर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ पकड़ाया पुलिस अब गिरफ्तार युवती के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने बताया कि वारिसलीगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 24 वर्षीय अंकिता कुमारी को गिरफ्तार किया है। अंकिता, शैलेन्द्र कुमार की पुत्री है और उसे ग्राम बल्लोपुर स्थित उसके घर से एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 02/26 के फरार अभियुक्त के घर पर की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, अंकिता कुमारी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, विभिन्न कंपनियों और अन्य लोन योजनाओं के नाम पर लोगों को फोन करती थी। महिलाओं को ठगी का शिकार बनाती थी युवती वह खुद को कभी बैंक मैनेजर तो कभी अन्य स्टाफ बताकर लोगों का विश्वास जीतती थी। इसके बाद वह आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और ई-मेल आईडी जैसे दस्तावेज लेकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे पैसे ठगती थी। इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 582/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह युवती विशेष रूप से महिलाओं को ठगी का शिकार बनाती थी। अंकिता कुमारी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत की गई ठगी की भी जांच की जा रही है। नवादा जिले को पूरे देश में साइबर अपराध के लिए दूसरे स्थान पर जाना जाता है, इसके बावजूद साइबर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नवादा में साइबर अपराध के मामलों में अब युवतियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़े लोन धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को युवतियों द्वारा साइबर धोखाधड़ी किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर साइबर अपराध में शामिल युवती को गिरफ्तार किया। घर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ पकड़ाया पुलिस अब गिरफ्तार युवती के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने बताया कि वारिसलीगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 24 वर्षीय अंकिता कुमारी को गिरफ्तार किया है। अंकिता, शैलेन्द्र कुमार की पुत्री है और उसे ग्राम बल्लोपुर स्थित उसके घर से एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 02/26 के फरार अभियुक्त के घर पर की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, अंकिता कुमारी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, विभिन्न कंपनियों और अन्य लोन योजनाओं के नाम पर लोगों को फोन करती थी। महिलाओं को ठगी का शिकार बनाती थी युवती वह खुद को कभी बैंक मैनेजर तो कभी अन्य स्टाफ बताकर लोगों का विश्वास जीतती थी। इसके बाद वह आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और ई-मेल आईडी जैसे दस्तावेज लेकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे पैसे ठगती थी। इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 582/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह युवती विशेष रूप से महिलाओं को ठगी का शिकार बनाती थी। अंकिता कुमारी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत की गई ठगी की भी जांच की जा रही है। नवादा जिले को पूरे देश में साइबर अपराध के लिए दूसरे स्थान पर जाना जाता है, इसके बावजूद साइबर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *