शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक एटीएम फ्रॉड मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को गयाजी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद निवासी रामाशीष शर्मा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ डबलू के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गयाजी जिले में एक आरओ प्लांट चलाता है। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला 31 जुलाई 2019 का है। उस समय एक्सिस बैंक के एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में बैंक कर्मचारी अंकित कुमार के आवेदन पर गणेश कुमार भारद्वाज और गौतम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में गणेश कुमार भारद्वाज और गौतम सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने इस घटना में मनीष कुमार के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस मनीष कुमार की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गया में छापेमारी कर मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 2019 में एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने के प्रयास के दौरान ही उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक एटीएम फ्रॉड मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को गयाजी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद निवासी रामाशीष शर्मा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ डबलू के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गयाजी जिले में एक आरओ प्लांट चलाता है। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला 31 जुलाई 2019 का है। उस समय एक्सिस बैंक के एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में बैंक कर्मचारी अंकित कुमार के आवेदन पर गणेश कुमार भारद्वाज और गौतम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में गणेश कुमार भारद्वाज और गौतम सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने इस घटना में मनीष कुमार के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस मनीष कुमार की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गया में छापेमारी कर मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 2019 में एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने के प्रयास के दौरान ही उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

