जमीन विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्या:वारदात के अगले दिन मौत, पुश्तैनी जमीन को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

जमीन विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्या:वारदात के अगले दिन मौत, पुश्तैनी जमीन को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

बेगूसराय में सोमवार शाम जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ। चाचा पक्ष ने लाठी-डंडे और खंती से हमला कर दिया गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक कठरिया निवासी मो. एहसान (23) है। जो पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। मामला कठरिया गांव के वार्ड-16 का है। सिर में चोट लगी थी मृतक के भाई मोहम्मद अरमान ने बताया कि सोमवार शाम वह एहसान के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान चाचा पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घर लौटने के दौरान चाचा पक्ष के लोगों ने फिर दोनों को घेर लिया और एहसान पर लाठी-डंडे व खंती से हमला कर दिया। मारपीट में वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। परिजन घायल एहसान को बेगूसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया। बाद में उसे लाखो स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज की बात बताई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेत के बगल में दोनों पक्षों की पुश्तैनी जमीन जिस खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ, उसके बगल में दोनों पक्षों की पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि जमीन पर पूर्व से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू रही है। इसी पुराने विवाद के बीच खेत की जुताई को लेकर सोमवार को फिर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कठरिया पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी है।
5 पर मारपीट का आरोप मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि कल देर शाम मारपीट की घटना में एहसान घायल हुआ था। परिजनों ने पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। भगवानपुर थाना की पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय में सोमवार शाम जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ। चाचा पक्ष ने लाठी-डंडे और खंती से हमला कर दिया गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक कठरिया निवासी मो. एहसान (23) है। जो पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। मामला कठरिया गांव के वार्ड-16 का है। सिर में चोट लगी थी मृतक के भाई मोहम्मद अरमान ने बताया कि सोमवार शाम वह एहसान के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान चाचा पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घर लौटने के दौरान चाचा पक्ष के लोगों ने फिर दोनों को घेर लिया और एहसान पर लाठी-डंडे व खंती से हमला कर दिया। मारपीट में वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। परिजन घायल एहसान को बेगूसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया। बाद में उसे लाखो स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज की बात बताई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेत के बगल में दोनों पक्षों की पुश्तैनी जमीन जिस खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ, उसके बगल में दोनों पक्षों की पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि जमीन पर पूर्व से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू रही है। इसी पुराने विवाद के बीच खेत की जुताई को लेकर सोमवार को फिर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कठरिया पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी है।
5 पर मारपीट का आरोप मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि कल देर शाम मारपीट की घटना में एहसान घायल हुआ था। परिजनों ने पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। भगवानपुर थाना की पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *