शेखपुरा में पेट्रोलिंग के समय कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार:6 मामले दर्ज, कई बार जा चुका है जेल; जमानत पर छूटकर भी जारी रखा था धंधा

शेखपुरा में पेट्रोलिंग के समय कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार:6 मामले दर्ज, कई बार जा चुका है जेल; जमानत पर छूटकर भी जारी रखा था धंधा

शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुरारपुर गांव निवासी नरेश राम के बेटे अनिल कुमार के तौर पर हुई है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाने में शराब तस्करी के 6 मामले पहले से दर्ज हैं। तस्कर को शेखपुरा जेल भेज दिया गया उन्होंने बताया कि अनिल कुमार कई बार पहले भी जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी वह शराब बनाने और बेचने का धंधा चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह गांव में शराब बेच रहा है। गश्ती दल वहां पहुंच गया। पुलिस को देखकर अनिल ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब भी बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाने में एक केस दर्ज किया गया है। उसे पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार की देखरेख में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वह शराब बनाकर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रहे शराब के ठिकानों पर भी सप्लाई करता था। शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुरारपुर गांव निवासी नरेश राम के बेटे अनिल कुमार के तौर पर हुई है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाने में शराब तस्करी के 6 मामले पहले से दर्ज हैं। तस्कर को शेखपुरा जेल भेज दिया गया उन्होंने बताया कि अनिल कुमार कई बार पहले भी जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी वह शराब बनाने और बेचने का धंधा चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह गांव में शराब बेच रहा है। गश्ती दल वहां पहुंच गया। पुलिस को देखकर अनिल ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब भी बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाने में एक केस दर्ज किया गया है। उसे पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार की देखरेख में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वह शराब बनाकर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रहे शराब के ठिकानों पर भी सप्लाई करता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *