शेखपुरा में डीएम का अचानक पंचायत भवन पहुंचकर निरीक्षण:10 लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दिए; स्कूल में शिक्षक बन बच्चों को खगोल विज्ञान पढ़ाया

शेखपुरा में डीएम का अचानक पंचायत भवन पहुंचकर निरीक्षण:10 लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दिए; स्कूल में शिक्षक बन बच्चों को खगोल विज्ञान पढ़ाया

शेखपुरा में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत सरकार भवन में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ सहयोग शिविर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया और लोगों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। सहयोग शिविर में डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 योग्य लाभार्थियों को अपने हाथों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर आखिरी व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार पंचायतों का दौरा करने का मुख्य मकसद यही है कि जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं की सही स्थिति पता चल सके और आम लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुलझाई जा सकें। स्कूल में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया खगोल शास्त्र शिविर के निरीक्षण के बाद डीएम प्लस टू उच्च विद्यालय, सर्वा पहुंचे। वहां उन्होंने कक्षाओं में जाकर पढ़ाई-लिखाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने एक शिक्षक बनकर बच्चों को खगोल शास्त्र की बेसिक जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ब्रह्मांड, ग्रहों और तारों के बारे में बताया। साथ ही, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सुंदर पेंटिंग भी गिफ्ट कीं। अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ, सीओ शेखोंपुरसराय, स्थानीय मुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी भी उपस्थित थे। शेखपुरा में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत सरकार भवन में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ सहयोग शिविर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया और लोगों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। सहयोग शिविर में डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 योग्य लाभार्थियों को अपने हाथों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर आखिरी व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार पंचायतों का दौरा करने का मुख्य मकसद यही है कि जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं की सही स्थिति पता चल सके और आम लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुलझाई जा सकें। स्कूल में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया खगोल शास्त्र शिविर के निरीक्षण के बाद डीएम प्लस टू उच्च विद्यालय, सर्वा पहुंचे। वहां उन्होंने कक्षाओं में जाकर पढ़ाई-लिखाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने एक शिक्षक बनकर बच्चों को खगोल शास्त्र की बेसिक जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ब्रह्मांड, ग्रहों और तारों के बारे में बताया। साथ ही, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सुंदर पेंटिंग भी गिफ्ट कीं। अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ, सीओ शेखोंपुरसराय, स्थानीय मुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी भी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *