सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 बदमाशों की सूची जारी कर उन्हें पकड़वाने पर इनाम देने की घोषणा की है। सूची में हत्या, दंगा, दलित उत्पीड़न और शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के यौन शोषण समेत ठगी के आरोपियों के नाम शामिल हैं। एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले में पहली बार एक साथ इतने फरार आरोपियों की सूची सार्वजनिक कर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की सूची में हत्या के आरोपियों में अरियरी प्रखंड के केमरा गांव के मनोज राम और अरुण राम, बरबीघा के सामाचक निवासी बादल पासवान, पथलाफार के सोनू उर्फ कौशल यादव, नंदन यादव, लोदीपुर के दल्लू यादव तथा कुसुम्भा के बेलदरिया निवासी मोहन बिंद शामिल हैं। इसके अलावा अहियापुर निवासी आयुष कुमार पर शादीशुदा होने के बावजूद झारखंड की एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। अकौना के मनोज यादव पर दंगा फैलाने तथा बरबीघा के पुरानी शहर निवासी दीपक तमोली पर दलित उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मनोज राम पर सर्वाधिक 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जबकि आयुष कुमार और दीपक तमोली पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम है। शेष आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस ने आम लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 बदमाशों की सूची जारी कर उन्हें पकड़वाने पर इनाम देने की घोषणा की है। सूची में हत्या, दंगा, दलित उत्पीड़न और शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के यौन शोषण समेत ठगी के आरोपियों के नाम शामिल हैं। एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले में पहली बार एक साथ इतने फरार आरोपियों की सूची सार्वजनिक कर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की सूची में हत्या के आरोपियों में अरियरी प्रखंड के केमरा गांव के मनोज राम और अरुण राम, बरबीघा के सामाचक निवासी बादल पासवान, पथलाफार के सोनू उर्फ कौशल यादव, नंदन यादव, लोदीपुर के दल्लू यादव तथा कुसुम्भा के बेलदरिया निवासी मोहन बिंद शामिल हैं। इसके अलावा अहियापुर निवासी आयुष कुमार पर शादीशुदा होने के बावजूद झारखंड की एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। अकौना के मनोज यादव पर दंगा फैलाने तथा बरबीघा के पुरानी शहर निवासी दीपक तमोली पर दलित उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मनोज राम पर सर्वाधिक 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जबकि आयुष कुमार और दीपक तमोली पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम है। शेष आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस ने आम लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।

