शेखपुरा | शहर के रामाधीन महाविद्यालय में सोमवार को स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और बैग ले जाने पर रोक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा केंद्र पर सामान रखने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों के अनुसार, इस कारण करीब 700 से 800 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए रामाधीन महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां एसकेआर कॉलेज, बरबीघा और एसके कॉलेज, लोहंडा (सिकंदरा, जमुई) के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शेखपुरा | शहर के रामाधीन महाविद्यालय में सोमवार को स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और बैग ले जाने पर रोक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा केंद्र पर सामान रखने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों के अनुसार, इस कारण करीब 700 से 800 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए रामाधीन महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां एसकेआर कॉलेज, बरबीघा और एसके कॉलेज, लोहंडा (सिकंदरा, जमुई) के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

