शेखपुरा में बुधवार को जीविका परियोजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शेखर आनंद ने की। डीएम शेखर आनंद और डीडीसी राकेश कुमार ने जीविका की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। साफ-सफाई के काम की भी समीक्षा बैठक में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत चल रही कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी की गतिविधियों और आगे की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दीदी की रसोई, दीदी का सिलाई घर और प्रखंड व अंचल कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई के काम की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी और डीडीसी को जानकारी दी सदर प्रखंड के मदारी गांव में संचालित गोवर्धन योजना, दीदी का अधिकार केंद्र, जीविका लाइब्रेरी, दीदी की नर्सरी, सतत जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के संचालन में अन्य विभागों या बैंकों से कोई समस्या या समन्वय से जुड़ी कठिनाई हो, तो उसे समन्वय समिति की बैठक में प्राथमिकता से हल किया जाए। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में जिलाधिकारी और डीडीसी को जानकारी दी। बैठक में जीविका के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक और अन्य परियोजना कर्मी मौजूद थे। शेखपुरा में बुधवार को जीविका परियोजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शेखर आनंद ने की। डीएम शेखर आनंद और डीडीसी राकेश कुमार ने जीविका की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। साफ-सफाई के काम की भी समीक्षा बैठक में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत चल रही कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी की गतिविधियों और आगे की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दीदी की रसोई, दीदी का सिलाई घर और प्रखंड व अंचल कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई के काम की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी और डीडीसी को जानकारी दी सदर प्रखंड के मदारी गांव में संचालित गोवर्धन योजना, दीदी का अधिकार केंद्र, जीविका लाइब्रेरी, दीदी की नर्सरी, सतत जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के संचालन में अन्य विभागों या बैंकों से कोई समस्या या समन्वय से जुड़ी कठिनाई हो, तो उसे समन्वय समिति की बैठक में प्राथमिकता से हल किया जाए। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में जिलाधिकारी और डीडीसी को जानकारी दी। बैठक में जीविका के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक और अन्य परियोजना कर्मी मौजूद थे।

