शेखपुरा में गली विवाद पर 2 पक्षों में मारपीट:एक परिवार के 3 लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा में गली विवाद पर 2 पक्षों में मारपीट:एक परिवार के 3 लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के डलहर गांव में गली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान डलहर गांव निवासी सतीश चौहान की पत्नी ललिता देवी, उनकी पुत्री धनवंती कुमारी और पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी में भर्ती कराया गया था। घर आने-जाने में होती थी काफी परेशानी चिकित्सकों ने धनवंती कुमारी की हालत नाजुक देखते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया। सतीश चौहान ने बताया कि उनके पड़ोसी सुधीर चौहान ने अपने घर के आंगन में चापाकल लगवाया है। इस चापाकल का सारा पानी गली में बहता है, जिससे उनके परिवार को घर आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। लोहे के रॉड और बांस के टुकड़ों से हमला इसी समस्या को लेकर उनकी पत्नी और पुत्री गली में बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए बांध बना रही थीं। सतीश चौहान के अनुसार, इसी बात पर सुधीर चौहान, अभिषेक चौहान और अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने लोहे के रॉड और बांस के टुकड़ों से उन तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस संबंध में अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के डलहर गांव में गली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान डलहर गांव निवासी सतीश चौहान की पत्नी ललिता देवी, उनकी पुत्री धनवंती कुमारी और पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी में भर्ती कराया गया था। घर आने-जाने में होती थी काफी परेशानी चिकित्सकों ने धनवंती कुमारी की हालत नाजुक देखते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया। सतीश चौहान ने बताया कि उनके पड़ोसी सुधीर चौहान ने अपने घर के आंगन में चापाकल लगवाया है। इस चापाकल का सारा पानी गली में बहता है, जिससे उनके परिवार को घर आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। लोहे के रॉड और बांस के टुकड़ों से हमला इसी समस्या को लेकर उनकी पत्नी और पुत्री गली में बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए बांध बना रही थीं। सतीश चौहान के अनुसार, इसी बात पर सुधीर चौहान, अभिषेक चौहान और अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने लोहे के रॉड और बांस के टुकड़ों से उन तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस संबंध में अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *