भाजपा नेता से TI बोला-‘नौटंकी मत निपोर,FIR ठोक दूंगा’ VIDEO:सिर में मारा, हाथ पकड़कर उठाया, दोनों में जमकर बहस; कोरेक्स तस्कर को छुड़ाने आए थे

भाजपा नेता से TI बोला-‘नौटंकी मत निपोर,FIR ठोक दूंगा’ VIDEO:सिर में मारा, हाथ पकड़कर उठाया, दोनों में जमकर बहस; कोरेक्स तस्कर को छुड़ाने आए थे

रीवा के सिविल लाइन थाने के गेट पर सोमवार को भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता बंसीलाल साहू नशीली कफ सिरप के मामले में पकड़े गए आरोपी के बचाव में थाने पहुंचे थे। इस दौरान बंसीलाल थाने के गेट पर बैठ गए। थाना प्रभारी विजय सिंह ने उन्हें उठाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिख रही है। वीडियो में थाना प्रभारी विजय सिंह बंसीलाल साहू को उठाते और उनका हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। TI ने कहा कि थाने में भीड़ के दबाव में काम नहीं होगा। उन्होंने नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। दरअसल, सिविल लाइन पुलिस ने आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप जब्त की थी। पुलिस ने मामले में पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया था। भाजपा नेता बंसीलाल साहू का कहना है कि पुनीत निर्दोष है। वे अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। आरोपी के पक्ष में आवेदन देना चाहते थे। भाजपा नेता बोले- मेरा अपमान हुआ बंसीलाल साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका आवेदन नहीं ले रही थी। उन्होंने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने पहुंचे थे। उनके अनुसार, जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो वे मेन गेट पर बैठकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया। उससे उनका अपमान हुआ। TI बोले- थाने के गेट पर बैठना गलत थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। मौके से 12 सीसी कोरेक्स सिरप भी मिली थी। उनका कहना है कि भाजपा नेता को कोई शिकायत थी तो वे बातचीत या तय प्रक्रिया के तहत अपनी बात रख सकते थे। आश्वासन देने के बावजूद थाने के मेन गेट पर बैठना और सरकारी काम में बाधा डालना सही नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी। वहीं भाजपा नेता ने पुलिस के व्यवहार पर आपत्ति जताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *