शिवपुरी में 2 बदमाश पिस्टल लेकर सेंट्रल बैंक में घुसे:तीसरा बाइक चालू किए खड़ा था, स्टाफ को धमकाकर मांगा कैश, नहीं मिला तो भागे

शिवपुरी में 2 बदमाश पिस्टल लेकर सेंट्रल बैंक में घुसे:तीसरा बाइक चालू किए खड़ा था, स्टाफ को धमकाकर मांगा कैश, नहीं मिला तो भागे

शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार शाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दो बदमाश पिस्टल लहराते हुए बैंक के अंदर घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर कैश मांगने लगे। हालांकि, बैंक में पैसे न मिलने के कारण बदमाश बिना वारदात किए ही बैरंग लौट गए। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है। दो बदमाश बैंक के अंदर घुसे, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर बाइक चालू करके खड़ा रहा। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों से नकदी की मांग की। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि बैंक का समय खत्म हो चुका है और मैनेजर चाबी लेकर चले गए हैं। यह सुनते ही बदमाश करीब पांच मिनट के अंदर बाहर निकल आए और बाइक से फरार हो गए। चेहरे ढके होने के कारण कर्मचारी उन्हें पहचान नहीं सके। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की खबर मिलते ही एएसपी आरडी प्रजापति, एसडीओपी सचिन धुर्वे और कोतवाली थाना प्रभारी पुनीत कुमार बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक मैनेजर प्रशांत खरे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 13 दिन पहले भी हुई थी चोरी की कोशिश सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि महज 13 दिन पहले 16 अक्टूबर की रात को भी चोरों ने इसी बैंक में चोरी का प्रयास किया था। बीच बाजार हुई इस घटना से बैंक कर्मचारियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *