शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक तखत सिंह लोधी (30) की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को खोड़ चौकी के बरैला गांव के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दरगवा गांव निवासी तखत सिंह अपने खेत पर मजदूर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोड़-सिरसौद मार्ग पर बरैला गांव के पास खोड़ की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तखत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। खोड़ से शिवपुरी, फिर ग्वालियर रेफर ग्रामीणों की मदद से तखत सिंह को पहले खोड़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
खोड़ पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की जानकारी और उसकी तलाश को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

