शिवपुरी कोलारस के विनेका गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान दुकान बंद मिली और मौके पर करीब 3 क्विंटल खाद्यान्न मिला। जबकि सरकारी पोर्टल पर 95.24 क्विंटल गेहूं और 23.56 क्विंटल चावल का स्टॉक दर्ज था। जांच में सामने आया बड़ा अंतर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह लोधी की शिकायत पर इंदार पुलिस ने मामला दर्ज किया। तहसीलदार की जांच में दुकान बंद मिली। पंचों के अनुसार दुकान 7 सितंबर को भी बंद थी। जांच में दुकान का वितरण प्रतिशत 44.90 प्रतिशत पाया गया। 3.44 लाख रुपए के खाद्यान्न की गड़बड़ी का आरोप जांच रिपोर्ट में आरोप है कि पोर्टल पर पर्याप्त स्टॉक दर्ज होने के बावजूद हितग्राहियों को राशन वितरित नहीं किया गया और खाद्यान्न खुर्द-बुर्द किया गया। विभाग ने गड़बड़ी वाले खाद्यान्न की अनुमानित कीमत 3 लाख 44 हजार 575 रुपए बताई है। संचालक समेत तीन पर केस इंदार पुलिस ने महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था रन्नौद के प्रबंधक वीरेंद्र भादौरिया, विक्रेता सचिन राठौर और सह-विक्रेता भाई मिय्या खां के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

