शिवपुरी में तेंदुए की मूवमेंट, VIDEO:सिंधिया में छत्री की दीवार पर दिखा, फिर जंगल में भागा; इलाके में दहशत

शिवपुरी में तेंदुए की मूवमेंट, VIDEO:सिंधिया में छत्री की दीवार पर दिखा, फिर जंगल में भागा; इलाके में दहशत

शिवपुरी के बाजा हाउस के पास स्थित सिंधिया छत्री की दीवार पर रविवार को एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शहर के रिहायशी इलाके के करीब वन्यजीव की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई है। खासकर सुबह की सैर करने वालों में चिंता बढ़ गई है। यह घटना उस समय सामने आई जब सुबह से ही दो बत्ती चौराहे से बाजा हाउस तक कई लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। ऐसी जगह पर तेंदुआ दिखने के बाद लोग डर गए हैं। बाजा हाउस और सिंधिया छत्री का इलाका माधव टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। इस वजह से आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती रही है। हालांकि, इस बार तेंदुआ शहर के अधिक आबादी वाले और रिहायशी इलाकों के नजदीक दिखाई दिया है। नॉन कोल्हू पर भी दिखा था तेंदुआ इससे पहले भी नॉन कोल्हू की पुलिया और झांसी लिंक रोड के आसपास तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इन क्षेत्रों में कई बार तेंदुए को देखे जाने के बाद वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। वन विभाग ने तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवरों से बचाव के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर रखी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनके करीब न जाएं। भीड़ न लगाएं। उन्हें घेरने या पकड़ने का प्रयास न करें। सिंधिया छत्री के पास तेंदुआ नजर आने के बाद आसपास के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *