पिता के निधन के बाद बेटी ने दी मुखाग्नि:रामानुजगंज में विधान राय की छोटी बेटी निशा ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्में

पिता के निधन के बाद बेटी ने दी मुखाग्नि:रामानुजगंज में विधान राय की छोटी बेटी निशा ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्में

रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-1 निवासी विधान राय का रायपुर में ब्रेन हेमरेज के इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को रामानुजगंज लाया गया, जहां आज नगर के मुख्य मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। विधान राय के निधन की खबर से उनके परिजनों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, पार्षद सुमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बेटी ने दी मुखाग्नि विधान राय की दो बेटियां हैं। उनकी छोटी बेटी निशा राय ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। जैसे ही निशा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, वहां मौजूद सभी लोगों की आँखें नम हो गईं। पिता को अंतिम विदाई देती बेटी को देखकर पूरा माहौल बेहद भावुक हो उठा। इस दौरान परिजनों के साथ मौजूद नगरवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत विधान राय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *