शिवपुरी में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, गुजरात से मध्य प्रदेश घूमने आए थे दोनों

शिवपुरी में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, गुजरात से मध्य प्रदेश घूमने आए थे दोनों

शिवपुरी के लुकवासा चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एनएच-46 पर हुए सड़क हादसे में गुजरात के 32 वर्षीय अमित पटेल की मौत हो गई। उसका साथी करन गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक स्कॉर्पियो से गुजरात से मध्य प्रदेश घूमने आए थे। देहरदा के पास डिवाइडर से टकराई कार पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गुना की ओर से आ रहे थे। देहरदा ज्ञान स्थलीय स्कूल के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। शिवपुरी ले जाते समय अमित ने दम तोड़ा हाईवे एंबुलेंस से दोनों घायलों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमित पटेल ने दम तोड़ दिया। करन का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *