श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड के ब्रांड एंबेसडर पवन कुमार सोनी को शिरडी में आयोजित 26वें अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। 14 वर्षों से कर रहे सामाजिक सेवा पवन कुमार सोनी पिछले 14 वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हैं। श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा रक्तदान, राशन वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। कई राज्यों के प्रतिभाओं को मिला सम्मान रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ. क्रांति महाजन की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न राज्यों से आए लोगों को नारी शक्ति, राष्ट्र गौरव, अतुल्य भारत और रेडियंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में सुबेदार कुणालजी मालुसरे की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. महाजन ने कहा कि पुरस्कार प्रेरणा देते हैं और प्रेरणा से राष्ट्र का निर्माण होता है।

