शिक्षा की बदहाली के विरुद्ध आंदोलन करेगा छात्र संगठन

शिक्षा की बदहाली के विरुद्ध आंदोलन करेगा छात्र संगठन

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी के बगान टोला में रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन का बोकारो जिला छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, छात्रवृत्ति की समस्या, शैक्षणिक सत्र में अनियमितता और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय कोषाध्यक्ष समसुल आलम ने कहा कि शिक्षा बजट में कटौती और संसाधनों की कमी से सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो रही है। जिला प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि चंदनकियारी और चंद्रपुरा में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। संगठन इन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा। भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी के बगान टोला में रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन का बोकारो जिला छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, छात्रवृत्ति की समस्या, शैक्षणिक सत्र में अनियमितता और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय कोषाध्यक्ष समसुल आलम ने कहा कि शिक्षा बजट में कटौती और संसाधनों की कमी से सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो रही है। जिला प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि चंदनकियारी और चंद्रपुरा में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। संगठन इन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *