पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। पीजी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षकों की भूमिका’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार: शिक्षा जीवनभर चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है। पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। पीजी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षकों की भूमिका’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार: शिक्षा जीवनभर चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है।

