शाहजहांपुर में घर के गेट में फंसी बिल्ली को डंडे से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया। 19 सेकंड के वीडियो में एक युवक बिल्ली को डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। वह एक के बाद 14 डंड बिल्ली के मारता है। बिल्ली के चिल्लाने पर बाहर खड़े लोगों ने विरोध किया। एक व्यक्ति कहते सुनाई दे रहा है कि चाचा रहम नाम की कोई चीज है कि नहीं। लोगों ने वीडियो एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों ने भी विरोध किया। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। मामला परशुरामपुरी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गुरगांव गांव में जंगली बिल्ली अक्सर बब्लू के मकान में घुस जाती थी। आरोप है कि वह घर में गंदगी करती थी। इससे परिवार परेशान था। गुरुवार रात बिल्ली फिर मकान में घुस गई। गंदगी करने के बाद वह बाहर निकलने लगी। इसी दौरान वह मकान के मुख्य गेट के बीच में फंस गई। डंडे से कई बार पीटने का दावा वीडियो में मकान में रहने वाला युवक बिल्ली को डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। करीब 19 सेकंड के वीडियो में बिल्ली पर 13 से 14 बार डंडे मारा गया। बिल्ली लगातार चिल्लाती सुनाई दे रही है। घर वालों इतनी तेज से डंडा चला रहे थे कि कुछ डंडे बिल्ली के बजाय लोहे के गेट पर भी लगे। बाहर खड़े लोगों ने किया विरोध घटना के दौरान मकान के बाहर कुछ लोग मौजूद थे। बिल्ली को पीटता देखकर वे मकान के पास पहुंचे और युवक का विरोध किया। वीडियो में एक व्यक्ति युवक से कहता सुनाई दे रहा है, “बबलू चाचा तुम्हारे अंदर कोई रहम है या नहीं।” गेट खुलने के बाद बिल्ली वहां से भाग गई। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कार्रवाई की मांग किसी व्यक्ति ने पिटाई का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्य भी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परशुरामपुरी के सीओ दीपक सिंह ने बताया- एक्स पर वीडियो पोस्ट किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़ेंः- सिपाही ने सुसाइड किया, शव देख पत्नी चीख पड़ी:पिता बेहोश होकर गिरे, ASP ने संभाला; अंबेडकरनगर में कमरे में लटकी मिली लाश यूपी के अंबेडकरनगर में 30 साल के सिपाही ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे उसका शव कमरे में खिड़की की ग्रिल से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। घटना का पता तब चला, जब सिपाही का साथी मेस की चाबी लेने पहुंचा। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीनियर अफसरों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सिपाही संदीप कुमार की फंदे से लटकती लाश मिली। पूरी खबर पढ़ें…

