शामली में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव:एक महीने से बिडौली में रह रहा था, फुटपाथ पर सोता था, आधार कार्ड से पहचान

शामली में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव:एक महीने से बिडौली में रह रहा था, फुटपाथ पर सोता था, आधार कार्ड से पहचान

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली उपरिगामी पुल के नीचे शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी राम सिंह (51) के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने से बिडौली में रह रहा था और लोगों से मांगकर अपना गुजारा करता था। रात में पुल के नीचे फुटपाथ पर सोता था। शुक्रवार को आसपास के लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राम सिंह निवासी करनाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन शाम को बिडौली पहुंचे और शव की शिनाख्त की। : उपरिगामी पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव शामली में पुल के नीचे मिला करनाल के 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, एक महीने से बिडौली में रह रहा था फुटपाथ पर सोता था मृतक, आधार कार्ड से हुई पहचान; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह चौकी इंचार्ज ओमवीर सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *