शामली में चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान ताजपुर सिम्भालका निवासी शुभम पुत्र सत्येंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, जिले में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में 4 सितंबर को कोतवाली शामली पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह तमंचा और कारतूस कहां से लाया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में करने की योजना थी।

