मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नाबालिग युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नामजद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहला-फुसलाकर घर ले जाने का आरोप घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोहम्मदाबाद गोहना के सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मां की शिकायत पर केस दर्ज सीओ के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोपी भी नाबालिग है, जिसे शनिवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी पुलिस आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पीड़िता की पहचान व निजता की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

