शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत:दहेज में बाइक न मिलने से ससुरालवाले परेशान करते थे, पिता ने जताई हत्या की आशंका

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत:दहेज में बाइक न मिलने से ससुरालवाले परेशान करते थे, पिता ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ के निगोहां थानाक्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। बुधवार को दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद परिजन लखनऊ पहुंचे तो बेड पर पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
रायबरेली करौंदी निवासी विमल कुमार कोरी ने अपनी बेटी संध्या (18) की शादी 4 मई को निगोहां रत्नापुर निवासी अर्जुन से की थी। विमल कुमार का कहना है शादी के बाद से ही सास राजेश कुमारी, दामाद अर्जुन व परिवार के सदस्य दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने दहेज में बाइक मांगी थी जो न दे पाने के कारण उसको प्रताड़ित करते थे। जबकि उनकी मांग को कुछ दिन में पूरा करने की मोहलत मांगी थी। बुधवार करीब 1:30 बजे दामाद अर्जुन ने पत्नी कमला देवी को फोन कर बताया बेटी ने फांसी लगा ली है। इसकी सूचना पर जब लखनऊ पहुंचे तो संध्या बेड पर पड़ी मिली और एक छोटा सा दुपट्टे के टुकड़ा छत पर बंधा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता विमल कुमार ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई है। पिता ने सास, ससुर, पति व देवर के खिलाफ निगोहां थाने में तहरीर दी है। वहीं मामले में थाना प्रभारी निगोहां का कहना है पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *