शहडोल में आउटसोर्स लाइनमैन ने लगाई फांसी:परिजन बोले- AE ने प्रताड़ित किया; बिना नोटिस नौकरी से निकालने पर तनाव में था

शहडोल में आउटसोर्स लाइनमैन ने लगाई फांसी:परिजन बोले- AE ने प्रताड़ित किया; बिना नोटिस नौकरी से निकालने पर तनाव में था

शहडोल जिले के मऊ गांव में 28 वर्षीय आउटसोर्स लाइनमैन सचिन पांडे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सचिन भोपाल की एक सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से बिजली विभाग में कार्यरत थे। परिजनों ने बिजली विभाग के एई बसंत गुप्ता पर प्रताड़ित करने और बिना नोटिस नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। नौकरी जाने के बाद से तनाव में था लाइनमैन पत्नी अनुराधा पांडे ने बताया कि एई बसंत गुप्ता ने सचिन को पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। हाल ही में अचानक नौकरी से हटाए जाने के कारण वह गहरे तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना पर पहुंची ब्यौहारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए मामला दर्ज कर लिया है। कॉल डिटेल खंगालने के लिए मोबाइल जब्त, अधिकारियों से होगी पूछताछ थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। उधर, बिजली विभाग के डीई डीके गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *