जवाहर नवोदय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:मोहाली का स्थायी निवासी होना जरूरी, 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन; अप्रैल में होगी चयन परीक्षा

जवाहर नवोदय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:मोहाली का स्थायी निवासी होना जरूरी, 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन; अप्रैल में होगी चयन परीक्षा

मोहाली के गांव रकौली स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में 2027-28 सत्र की 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। स्कूल की प्रिंसिपल दीप्‍ति भटनागर ने बताया कि इसके लिए 2026-27 में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। मोहाली का स्थायी निवासी होना जरूरी आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता मोहाली जिले के स्थायी निवासी होने चाहिए। विद्यार्थी का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ होना चाहिए। दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं। OBC वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावक सेवा केंद्र से यह जांच कर लें कि उनका वर्ग पंजाब की केंद्रीय OBC सूची में शामिल है या नहीं। सूची में नाम नहीं होने पर सामान्य वर्ग में आवेदन करना होगा। अप्रैल 2027 में होगी लिखित परीक्षा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले प्रॉस्पेक्टस में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *