शराब पीने के दौरान विवाद, दबदबा बनाने को हवाई फायरिंग:गोंडा में 3 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद

शराब पीने के दौरान विवाद, दबदबा बनाने को हवाई फायरिंग:गोंडा में 3 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद

गोंडा। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे देहात कोतवाली पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्थानीय लोगों पर दबदबा बनाने के लिए फायरिंग करने की बात बताई है। शराब पीने के दौरान हुआ विवाद पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 7 बजे रायपुर दर्जीकुंआ स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से तीनों ने शराब खरीदी। इसके बाद दुकान के पास नमकीन के साथ शराब पीने लगे। इसी दौरान वहां कुछ स्थानीय लोग पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद फायरिंग विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी गाड़ी से घर जाने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई। एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर राम फेर तिवारी को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल और कारतूस बरामद सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम फेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी, मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद कलाम के पास से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल बरामद हुई। राम फेर तिवारी और पंकज मिश्रा के कब्जे से कारतूस मिले हैं। दबदबा बनाने के लिए की फायरिंग पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद इलाके में दबदबा कायम करने और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। पुलिस पिस्टल के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *