शेखपुरा में शराब के अवैध अड्डे पर कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को फोन करना एक पंचायत प्रतिनिधि को भारी पड़ गया। सिरारी थाना पुलिस ने गगरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-10 के सदस्य रामा मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। वह सुल्तानपुर गांव निवासी बेसरा मांझी के पुत्र हैं। अवैध शराब अड्डे की सूचना देकर पुलिस को बुलाया सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के मुताबिक, रामा मांझी ने नशे की हालत में पुलिस को फोन किया था। उन्होंने गांव में चल रहे एक कथित अवैध शराब अड्डे से शराब पकड़ने के लिए पुलिस को बुलाया था। पुलिस को शराब नहीं मिली, वार्ड सदस्य मिले नशे में सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम सुल्तानपुर गांव पहुंची। पुलिस ने बताए गए स्थान पर जांच की, लेकिन वहां शराब बरामद नहीं हुई। इस दौरान वार्ड सदस्य रामा मांझी नशे की हालत में मिले। सांस की जांच में शराब पीने की पुष्टि थानाध्यक्ष ने बताया कि रामा मांझी की सांस की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। शेखपुरा में शराब के अवैध अड्डे पर कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को फोन करना एक पंचायत प्रतिनिधि को भारी पड़ गया। सिरारी थाना पुलिस ने गगरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-10 के सदस्य रामा मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। वह सुल्तानपुर गांव निवासी बेसरा मांझी के पुत्र हैं। अवैध शराब अड्डे की सूचना देकर पुलिस को बुलाया सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के मुताबिक, रामा मांझी ने नशे की हालत में पुलिस को फोन किया था। उन्होंने गांव में चल रहे एक कथित अवैध शराब अड्डे से शराब पकड़ने के लिए पुलिस को बुलाया था। पुलिस को शराब नहीं मिली, वार्ड सदस्य मिले नशे में सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम सुल्तानपुर गांव पहुंची। पुलिस ने बताए गए स्थान पर जांच की, लेकिन वहां शराब बरामद नहीं हुई। इस दौरान वार्ड सदस्य रामा मांझी नशे की हालत में मिले। सांस की जांच में शराब पीने की पुष्टि थानाध्यक्ष ने बताया कि रामा मांझी की सांस की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

