शराब पीकर पुलिस को गाली देने वाले की पिटाई:मोतिहारी में वीडियो वायरल होने पर SI से SP ने मांगा जवाब

शराब पीकर पुलिस को गाली देने वाले की पिटाई:मोतिहारी में वीडियो वायरल होने पर SI से SP ने मांगा जवाब

मोतिहारी में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति को पीटता दिख रहा है। यह वीडियो चिरैया थाना परिसर के बाहर का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को लगातार दे रहा था गाली पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना करीब तीन महीने पुरानी है। उस समय एसआई मधुकर कुमार एक व्यक्ति को शराब के नशे में पकड़कर थाने लाए थे। आरोप है कि वह थाने में भी पुलिसकर्मियों को लगातार गाली दे रहा था। अपर थानाध्यक्ष ने पिटाई की उसकी हरकतें देखकर अपर थानाध्यक्ष ने उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह बाहर जाकर भी गाली-गलौज करता रहा। इसी दौरान गुस्से में आकर अपर थानाध्यक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसआई मधुकर कुमार से इस घटना पर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति को पीटता दिख रहा है। यह वीडियो चिरैया थाना परिसर के बाहर का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को लगातार दे रहा था गाली पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना करीब तीन महीने पुरानी है। उस समय एसआई मधुकर कुमार एक व्यक्ति को शराब के नशे में पकड़कर थाने लाए थे। आरोप है कि वह थाने में भी पुलिसकर्मियों को लगातार गाली दे रहा था। अपर थानाध्यक्ष ने पिटाई की उसकी हरकतें देखकर अपर थानाध्यक्ष ने उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह बाहर जाकर भी गाली-गलौज करता रहा। इसी दौरान गुस्से में आकर अपर थानाध्यक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसआई मधुकर कुमार से इस घटना पर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *