Love Gill Friend Saurabh On Scout OP: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते, तीखी बहस और विवाद अक्सर शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) और स्काउट के बीच एक नया विवाद इसमें जुड़ गया है। दोनों को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में अब लव गिल की करीबी दोस्त सौरभ का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने एक इमोशनल वीडियो जारी कर बिग बॉस के मेकर्स और सोशल मीडिया ट्रोल्स की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सौरभ ने साफ कहा कि लव जिसे अपना भाई मानती थी, उसके रिश्ते को व्यूज के लिए गलत नजरिए से दुनिया के सामने पेश किया गया है। जिससे वह अंदर से पूरी तरह बिखर चुकी है।
लव गिल के दोस्त सौरभ का स्काउट विवाद पर फूटा गुस्सा
लव गिल के दोस्त सौरभ (जिसे वेरोनिका के नाम से भी जाना जाता है) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह लव गिल पर लगे आरोपों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। स्काउट विवाद पर अपनी बात रखते हुए सौरभ ने मेकर्स के एडिटिंग और प्रेजेंटेशन के तरीके पर हमला बोला। सौरभ का कहना है कि हर घर में भाई-बहन के बीच एक सहज रिश्ता होता है, जिसे बिग बॉस के मेकर्स ने केवल मिर्च-मसाला लगाने के लिए गलत तरीके से दिखाया।
सौरभ ने अपना दर्द और गुस्सा दोनों बयां करते हुए कहा, “मेरा भाई है। मेरी बैक में दर्द हो रहा है, मेरे नेक में दर्द हो रहे है… ऑब्वियसली आपका भी भाई होगा, आप उसे भी बोल ही दोगे कि यार मुझे थोड़ी मसाज दे दे या पैर दबा दें। अब उसको बाहर किस तरह से कैसा दिखा रहे हो, वो जरूर है। व्यूज लेने के लिए आप कुछ भी दिखा सकते हो।
सौरभ ने आगे कहा कि लव का इरादा 100% साफ था और वह स्काउट के लिए दिल से भाई वाला रिश्ता ही निभा रही थी। लेकिन जिस तरह से एक ही मुद्दे को बार-बार उछालकर उसे टारगेट किया गया, उससे वह अंदर तक टूट चुकी है और अब शायद किसी पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाएगी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी रिएक्शंस की जंग
सौरभ के इस बयान के बाद से ही बिग बॉस के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जबरदस्त बहस शुरू हो गई है। जहां लव गिल के फैंस उनकी दोस्त के इस स्टैंड का समर्थन कर रहे हैं और मेकर्स पर ‘टीआरपी’ के लिए रिश्ते का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं आलोचक इसे गेम प्लान का हिस्सा बता रहे हैं। बहरहाल, सौरभ के इस बयान ने स्काउट विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है और देखना यह होगा कि इस पर मेकर्स या अन्य कंटेस्टेंट्स की तरफ से क्या सफाई आती है।

