वैशाली में बाइक सवार को गोलियों से भूना:सिक्सलेन पुल पर हादसा, सिर-पेट में लगी गोली, मौके पर मौत; FSL टीम पहुंची

वैशाली में बाइक सवार को गोलियों से भूना:सिक्सलेन पुल पर हादसा, सिर-पेट में लगी गोली, मौके पर मौत; FSL टीम पहुंची

वैशाली में एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी मौके पर घात लगाए बैठे थे। तभी अचानक बिदुपुर से रुस्तमपुर के बीच सिक्सलेन पुल पर पाया नंबर 32 के पास अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। मृतक की पहचान चेचर निवासी अंशुमन कुमार, पिता सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर वैशाली के राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की है। मौके की तस्वीरें… मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों से अपराधियों की तलाश पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है… वैशाली में एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी मौके पर घात लगाए बैठे थे। तभी अचानक बिदुपुर से रुस्तमपुर के बीच सिक्सलेन पुल पर पाया नंबर 32 के पास अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। मृतक की पहचान चेचर निवासी अंशुमन कुमार, पिता सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर वैशाली के राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की है। मौके की तस्वीरें… मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों से अपराधियों की तलाश पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *