खगड़िया में 62KG गांजा पकड़ा, 3 तस्कर दबोचे:महेशखूंट में XUV से हो रही थी तस्करी, पटना के आरोपी पकड़े

खगड़िया में 62KG गांजा पकड़ा, 3 तस्कर दबोचे:महेशखूंट में XUV से हो रही थी तस्करी, पटना के आरोपी पकड़े

खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 62 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… NH-107 स्थित खोराधार पुल के पास जांच सूचना के अनुसार, कुछ तस्कर चौथम की ओर से महेशखूंट की तरफ गांजा लेकर आने वाले थे। इस जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने NH-107 स्थित खोराधार पुल के पास वाहन जांच शुरू की। सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से पैकेट बरामद जांच के दौरान चौथम की ओर से आ रही एक सफेद रंग की XUV को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे बने एक गुप्त तहखाने से 62 पैकेटों में लगभग 62 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ XUV वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से मनीष कुमार, रौशन कुमार और वाहन चालक गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी पटना जिले के निवासी बताए गए हैं। इनके पास से गांजा और XUV के अलावा पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी इस मामले में महेशखूंट थाना में कांड संख्या 154/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 को NDPS एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(C) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, STF SOG-3 और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 62 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… NH-107 स्थित खोराधार पुल के पास जांच सूचना के अनुसार, कुछ तस्कर चौथम की ओर से महेशखूंट की तरफ गांजा लेकर आने वाले थे। इस जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने NH-107 स्थित खोराधार पुल के पास वाहन जांच शुरू की। सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से पैकेट बरामद जांच के दौरान चौथम की ओर से आ रही एक सफेद रंग की XUV को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे बने एक गुप्त तहखाने से 62 पैकेटों में लगभग 62 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ XUV वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से मनीष कुमार, रौशन कुमार और वाहन चालक गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी पटना जिले के निवासी बताए गए हैं। इनके पास से गांजा और XUV के अलावा पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी इस मामले में महेशखूंट थाना में कांड संख्या 154/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 को NDPS एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(C) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, STF SOG-3 और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *