वैशाली नाव हादसा: राज्यपाल से मिले पप्पू यादव:मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग, बोले-युवाओं के लिए 80-85% डोमिसाइल नीति लागू हो

वैशाली नाव हादसा: राज्यपाल से मिले पप्पू यादव:मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग, बोले-युवाओं के लिए 80-85% डोमिसाइल नीति लागू हो

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर बिहार के कई अहम मुद्दों को उठाया। उन्होंने राघोपुर नाव हादसे, बाढ़ से हुई तबाही, पुलों और बांधों की बदहाल स्थिति, युवाओं के रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। पप्पू यादव ने राघोपुर नाव हादसे और बिहार में बाढ़ से हुई तबाही को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपदा और दुर्घटनाओं के समय सरकार के लोग मौन रहते हैं, जबकि नेता सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचते हैं। परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग सांसद ने नाव हादसों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि नावों पर लाइफ जैकेट, सरकारी नाव और एसडीआरएफ की टीम की पर्याप्त उपलब्धता क्यों सुनिश्चित नहीं की जाती है। उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। बांध टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने की जांच कराने की मांग पप्पू यादव ने बिहार में बांध टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने इन मामलों में निर्माण कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराने की मांग की, ताकि लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। सांसद ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित करीब 56 लाख लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वे इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से बात करें, ताकि प्रभावित लोगों को राहत और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। रोजगार के लिए 80-85% डोमिसाइल नीति की मांग पप्पू यादव ने बिहार में शिक्षा केंद्रों, कॉलेजों, नियुक्ति नियमावली और युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए 80 से 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। एमएलसी चुनाव को लेकर नेताओं पर साधा निशाना पप्पू यादव ने एमएलसी चुनाव के प्रचार में नेताओं की व्यस्तता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोग आपदा और दुर्घटनाओं से परेशान हैं, तब सरकार के लोग मौन हैं। उनके मुताबिक, नेताओं को चुनाव प्रचार के बजाय जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। चिराग पासवान और नीतीश कुमार को साथ आने का न्योता पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी अपने साथ आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अगर चिराग अपनी ही सरकार से परेशान हैं, तो उन्हें उनके साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपने साथ आने का आमंत्रण दिया। पप्पू यादव ने दावा किया कि अगली बार उनकी सरकार बनने जा रही है और सभी को उनके साथ आना पड़ेगा। नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे पप्पू यादव राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वह राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर बिहार के कई अहम मुद्दों को उठाया। उन्होंने राघोपुर नाव हादसे, बाढ़ से हुई तबाही, पुलों और बांधों की बदहाल स्थिति, युवाओं के रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। पप्पू यादव ने राघोपुर नाव हादसे और बिहार में बाढ़ से हुई तबाही को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपदा और दुर्घटनाओं के समय सरकार के लोग मौन रहते हैं, जबकि नेता सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचते हैं। परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग सांसद ने नाव हादसों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि नावों पर लाइफ जैकेट, सरकारी नाव और एसडीआरएफ की टीम की पर्याप्त उपलब्धता क्यों सुनिश्चित नहीं की जाती है। उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। बांध टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने की जांच कराने की मांग पप्पू यादव ने बिहार में बांध टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने इन मामलों में निर्माण कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराने की मांग की, ताकि लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। सांसद ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित करीब 56 लाख लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वे इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से बात करें, ताकि प्रभावित लोगों को राहत और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। रोजगार के लिए 80-85% डोमिसाइल नीति की मांग पप्पू यादव ने बिहार में शिक्षा केंद्रों, कॉलेजों, नियुक्ति नियमावली और युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए 80 से 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। एमएलसी चुनाव को लेकर नेताओं पर साधा निशाना पप्पू यादव ने एमएलसी चुनाव के प्रचार में नेताओं की व्यस्तता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोग आपदा और दुर्घटनाओं से परेशान हैं, तब सरकार के लोग मौन हैं। उनके मुताबिक, नेताओं को चुनाव प्रचार के बजाय जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। चिराग पासवान और नीतीश कुमार को साथ आने का न्योता पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी अपने साथ आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अगर चिराग अपनी ही सरकार से परेशान हैं, तो उन्हें उनके साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपने साथ आने का आमंत्रण दिया। पप्पू यादव ने दावा किया कि अगली बार उनकी सरकार बनने जा रही है और सभी को उनके साथ आना पड़ेगा। नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे पप्पू यादव राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वह राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *