‘विपक्ष सुप्रीम कोर्ट में हारा, अब सड़क पर राजनीति’:सांसद अरुण भारती बोले- SIR मामले पर फैलाया जा रहा भ्रम

‘विपक्ष सुप्रीम कोर्ट में हारा, अब सड़क पर राजनीति’:सांसद अरुण भारती बोले- SIR मामले पर फैलाया जा रहा भ्रम

जमुई सांसद अरुण भारती (लोजपा आर) ने विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और वोट चोरी का आरोप लगा रहे नेताओं पर एक साथ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने SIR के मुद्दे से लेकर युवाओं के आंदोलन और पार्टी की भूमिका तक पर अपनी बात रखी। सांसद भारती ने कहा कि विपक्ष द्वारा बिहार में SIR और वोट चोरी को लेकर जो कंफ्यूजन फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरा विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है, लेकिन इसी SIR के मुद्दे को लेकर विपक्ष दो-दो बार सुप्रीम कोर्ट जा चुका है। देश के युवाओं को रोक नहीं सकते – सांसद अरुण भारती दोनों बार सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि SIR सही है। बिहार और बंगाल दोनों मामलों में सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन में SIR को सही और जरूरी बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा था, तब विपक्ष के पास अपनी बात रखने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने सदन चलने नहीं दिया। संसद में बात नहीं रखी, सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलें नहीं चली, तो अब सड़क पर आकर संसद और सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट को ज्ञापन नहीं दिया जाता, वहां याचिका दी जाती है। CJI को ज्ञापन देकर उन्हें पटवारी या तहसीलदार बनाने की नई रवायत विपक्ष शुरू कर रहा है, जो गलत है। ”विपक्ष सिर्फ दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहा” सांसद अरुण भारती ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं को रोक नहीं सकते। उन्होने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है। आज देश में युवा आबादी बड़ी संख्या में है और बड़े कमाल कर रही है। चाहे जंतर-मंतर पर अपनी बात उठाना हो, चाहे ड्रोन और रॉकेट स्पेस में भेजना हो, चाहे देश में बड़े स्टार्टअप और यूनिकॉर्न बनाना हो, युवा हर क्षेत्र में आगे है। खुद युवा नेता होने के कारण चिराग पासवान जी ने युवाओं की उम्मीदों, आकांक्षाओं और एस्पिरेशन को आगे किया है। उन्होंने चिराग पासवान के ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि चिराग जी पटना और प्रयागराज में युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान पर बात कर रहे हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहा है। राजकुमार वाली मानसिकता छोड़नी पड़ेगी – सांसद ट्रेनों की आवाजाही रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र में मंत्री रहते हुए पता चलता है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को जनहित और बड़े हित में कुछ कदम उठाने पड़ते हैं। राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि यह दिखाता है कि राजकुमार के सामने कोई नहीं आ सकता। राहुल गांधी को अगर शीर्ष पद पर पहुंचना है तो उन्हें यह राजकुमार वाली मानसिकता छोड़नी पड़ेगी। अगर वह सही तरीके से जनता से जुड़ें, अपने क्षेत्र समेत देश के सही मुद्दे उठाएं, देश को आगे ले जाने का रोडमैप दें और संसद में सकारात्मक भूमिका निभाएं तो जनता जुड़ेगी। पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी आज सिर्फ कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कैडर का इस्तेमाल करके दिल्ली की सड़कों को जाम किया जा रहा है। वहीं वैशाली दर्दनाक हादसे पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार की सात बच्चियों समेत लगभग तेरह बच्चियों के साथ दुर्घटना हुई है। यह बहुत दुखद है। यह मामला चिराग पासवान जी के संसदीय क्षेत्र का है, वे आज NMCH जाकर घायलों से मिलेंगे और बिहार सरकार व केंद्र सरकार के माध्यम से पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी। लोजपा-जदयू के संगठनात्मक चुनाव और इस्तीफे की मांग पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा बेहतर संगठन वाला ही जीतता है और NDA का संगठन बेहतर संगठन है। विपक्ष आज हर किसी से इस्तीफा मांग रहा है, न्यायालय से, इलेक्शन कमिश्नर से, अब तो बचा है तो मिलिट्री के प्रमुख कमांडर, CDS से भी इस्तीफा मांग लें, मौका मिले तो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मांग लें। इससे साफ होता है कि उनकी मानसिकता सिर्फ अराजकता फैलाने की है, देश को आगे ले जाने की कोई सकारात्मक सोच उनके पास नहीं है। जमुई सांसद अरुण भारती (लोजपा आर) ने विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और वोट चोरी का आरोप लगा रहे नेताओं पर एक साथ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने SIR के मुद्दे से लेकर युवाओं के आंदोलन और पार्टी की भूमिका तक पर अपनी बात रखी। सांसद भारती ने कहा कि विपक्ष द्वारा बिहार में SIR और वोट चोरी को लेकर जो कंफ्यूजन फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरा विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है, लेकिन इसी SIR के मुद्दे को लेकर विपक्ष दो-दो बार सुप्रीम कोर्ट जा चुका है। देश के युवाओं को रोक नहीं सकते – सांसद अरुण भारती दोनों बार सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि SIR सही है। बिहार और बंगाल दोनों मामलों में सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन में SIR को सही और जरूरी बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा था, तब विपक्ष के पास अपनी बात रखने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने सदन चलने नहीं दिया। संसद में बात नहीं रखी, सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलें नहीं चली, तो अब सड़क पर आकर संसद और सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट को ज्ञापन नहीं दिया जाता, वहां याचिका दी जाती है। CJI को ज्ञापन देकर उन्हें पटवारी या तहसीलदार बनाने की नई रवायत विपक्ष शुरू कर रहा है, जो गलत है। ”विपक्ष सिर्फ दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहा” सांसद अरुण भारती ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं को रोक नहीं सकते। उन्होने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है। आज देश में युवा आबादी बड़ी संख्या में है और बड़े कमाल कर रही है। चाहे जंतर-मंतर पर अपनी बात उठाना हो, चाहे ड्रोन और रॉकेट स्पेस में भेजना हो, चाहे देश में बड़े स्टार्टअप और यूनिकॉर्न बनाना हो, युवा हर क्षेत्र में आगे है। खुद युवा नेता होने के कारण चिराग पासवान जी ने युवाओं की उम्मीदों, आकांक्षाओं और एस्पिरेशन को आगे किया है। उन्होंने चिराग पासवान के ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि चिराग जी पटना और प्रयागराज में युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान पर बात कर रहे हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहा है। राजकुमार वाली मानसिकता छोड़नी पड़ेगी – सांसद ट्रेनों की आवाजाही रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र में मंत्री रहते हुए पता चलता है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को जनहित और बड़े हित में कुछ कदम उठाने पड़ते हैं। राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि यह दिखाता है कि राजकुमार के सामने कोई नहीं आ सकता। राहुल गांधी को अगर शीर्ष पद पर पहुंचना है तो उन्हें यह राजकुमार वाली मानसिकता छोड़नी पड़ेगी। अगर वह सही तरीके से जनता से जुड़ें, अपने क्षेत्र समेत देश के सही मुद्दे उठाएं, देश को आगे ले जाने का रोडमैप दें और संसद में सकारात्मक भूमिका निभाएं तो जनता जुड़ेगी। पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी आज सिर्फ कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कैडर का इस्तेमाल करके दिल्ली की सड़कों को जाम किया जा रहा है। वहीं वैशाली दर्दनाक हादसे पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार की सात बच्चियों समेत लगभग तेरह बच्चियों के साथ दुर्घटना हुई है। यह बहुत दुखद है। यह मामला चिराग पासवान जी के संसदीय क्षेत्र का है, वे आज NMCH जाकर घायलों से मिलेंगे और बिहार सरकार व केंद्र सरकार के माध्यम से पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी। लोजपा-जदयू के संगठनात्मक चुनाव और इस्तीफे की मांग पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा बेहतर संगठन वाला ही जीतता है और NDA का संगठन बेहतर संगठन है। विपक्ष आज हर किसी से इस्तीफा मांग रहा है, न्यायालय से, इलेक्शन कमिश्नर से, अब तो बचा है तो मिलिट्री के प्रमुख कमांडर, CDS से भी इस्तीफा मांग लें, मौका मिले तो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मांग लें। इससे साफ होता है कि उनकी मानसिकता सिर्फ अराजकता फैलाने की है, देश को आगे ले जाने की कोई सकारात्मक सोच उनके पास नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *