बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार शाम गयाजी जिला अतिथि गृह सभागार में विष्णुपद टेंपल कॉरिडोर परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में कंसलटेंट, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान कॉरिडोर के प्रस्तावित मास्टर प्लान, निर्माण कार्यों, यातायात प्रबंधन, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, फल्गु नदी के घाटों के विकास और अन्य आधारभूत संरचनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कंसलटेंट द्वारा प्रस्तुत परियोजना के अनुसार, विष्णुपद टेंपल कॉरिडोर का कुल प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र 88,340.28 वर्गमीटर है। इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत लगभग ₹1,531.29 करोड़ है। डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विष्णुपद मंदिर केवल गया की पहचान नहीं, बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने जोर दिया कि कॉरिडोर का विकास गयाजी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर बनेगा, 400 बेड की क्षमता होगी परियोजना में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक और सुविधाजनक पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर का प्रावधान है, जिसमें 400 बेड की क्षमता होगी। इसके अतिरिक्त, लगभग 540 बेड की डॉर्मिटरी, पिंडदान की सुविधाएं, जूता और सामान रखने की सुविधा, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा अन्य जनसुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इन सुविधाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। मल्टी लेवल कार पार्किंग में खड़ी की जा सकेंगी 630 कार, 14 बस और 20 मिनी बस डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि परियोजना में मल्टी लेवल कार पार्किंग (MLCP) की व्यवस्था की गई है, जिसमें 630 कार, 14 बस और 20 मिनी बस खड़ी की जा सकेंगी। इसमें फैसिलिटी मैनेजमेंट ऑफिस, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन और पार्किंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी होंगी। हाईवे से MLCP तक एलिवेटेड रोड, डायरेक्ट व्हीकुलर एक्सेस लिंक, ड्रॉप-ऑफ प्लाजा और ई-कार्ट रूट विकसित करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। कॉरिडोर परियोजना में मुख्य विष्णुपद मंदिर परिसर का समग्र उन्नयन, मंदिर के आसपास स्थित चिन्हित मंदिरों का स्थानांतरण और समेकित पुनर्वास शामिल है। इसके अतिरिक्त, सूर्यकुंड का पुनर्विकास, ऐतिहासिक जल संरचनाओं का संरक्षण और मंदिर के प्रवेश क्षेत्र का विकास भी प्रस्तावित है। लगभग 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल के निर्माण का भी प्रस्ताव है। फल्गु नदी के घाटों का होगा कायाकल्प बैठक में फल्गु नदी के दोनों तटों के विकास पर भी विशेष चर्चा हुई। परियोजना के अनुसार पश्चिमी घाट लगभग 451 मीटर तथा पूर्वी घाट लगभग 410 मीटर क्षेत्र में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। घाटों पर छायादार प्रोमेनेड, ई-कार्ट रूट, पैदल पथ, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, चेंजिंग रूम, शेड एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 108 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा को प्रमुख रिवरफ्रंट लैंडमार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही घाट क्षेत्र में छतरी, पैदल संपर्क तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। पूर्वी तट पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, घाटों का पुनर्विकास तथा फल्गु घाट से सीता कुंड तक पैदल कनेक्टिविटी विकसित करने का प्रस्ताव है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इससे गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के बीच बेहतर संपर्क मिलेगा। नाला, सीवरेज और STP की व्यवस्था पर जोर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गयाजी के विकास के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। परियोजना में ओपन ड्रेन रिवाइटलाइजेशन एवं STP, नाला तथा सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के नालों का पानी सीधे फल्गु नदी में जाने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा नाला पुनर्जीवन कार्य को समग्र योजना के साथ जोड़ा जाए, ताकि फल्गु नदी की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे। श्मशान एवं अन्य जनसुविधाओं का भी विकास परियोजना में क्रिमेशन फैसिलिटी एवं इलेक्ट्रिक क्रिमेशन शेड, प्रतीक्षालय, स्टोरेज शेड, सार्वजनिक सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं का प्रावधान है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाओं का निर्माण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के सभी घटकों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए तथा जिन कार्यों में राज्य या केंद्र सरकार के स्तर पर समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, विष्णुपद कॉरिडोर के कंसलटेंट एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार शाम गयाजी जिला अतिथि गृह सभागार में विष्णुपद टेंपल कॉरिडोर परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में कंसलटेंट, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान कॉरिडोर के प्रस्तावित मास्टर प्लान, निर्माण कार्यों, यातायात प्रबंधन, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, फल्गु नदी के घाटों के विकास और अन्य आधारभूत संरचनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कंसलटेंट द्वारा प्रस्तुत परियोजना के अनुसार, विष्णुपद टेंपल कॉरिडोर का कुल प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र 88,340.28 वर्गमीटर है। इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत लगभग ₹1,531.29 करोड़ है। डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विष्णुपद मंदिर केवल गया की पहचान नहीं, बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने जोर दिया कि कॉरिडोर का विकास गयाजी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर बनेगा, 400 बेड की क्षमता होगी परियोजना में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक और सुविधाजनक पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर का प्रावधान है, जिसमें 400 बेड की क्षमता होगी। इसके अतिरिक्त, लगभग 540 बेड की डॉर्मिटरी, पिंडदान की सुविधाएं, जूता और सामान रखने की सुविधा, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा अन्य जनसुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इन सुविधाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। मल्टी लेवल कार पार्किंग में खड़ी की जा सकेंगी 630 कार, 14 बस और 20 मिनी बस डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि परियोजना में मल्टी लेवल कार पार्किंग (MLCP) की व्यवस्था की गई है, जिसमें 630 कार, 14 बस और 20 मिनी बस खड़ी की जा सकेंगी। इसमें फैसिलिटी मैनेजमेंट ऑफिस, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन और पार्किंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी होंगी। हाईवे से MLCP तक एलिवेटेड रोड, डायरेक्ट व्हीकुलर एक्सेस लिंक, ड्रॉप-ऑफ प्लाजा और ई-कार्ट रूट विकसित करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। कॉरिडोर परियोजना में मुख्य विष्णुपद मंदिर परिसर का समग्र उन्नयन, मंदिर के आसपास स्थित चिन्हित मंदिरों का स्थानांतरण और समेकित पुनर्वास शामिल है। इसके अतिरिक्त, सूर्यकुंड का पुनर्विकास, ऐतिहासिक जल संरचनाओं का संरक्षण और मंदिर के प्रवेश क्षेत्र का विकास भी प्रस्तावित है। लगभग 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल के निर्माण का भी प्रस्ताव है। फल्गु नदी के घाटों का होगा कायाकल्प बैठक में फल्गु नदी के दोनों तटों के विकास पर भी विशेष चर्चा हुई। परियोजना के अनुसार पश्चिमी घाट लगभग 451 मीटर तथा पूर्वी घाट लगभग 410 मीटर क्षेत्र में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। घाटों पर छायादार प्रोमेनेड, ई-कार्ट रूट, पैदल पथ, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, चेंजिंग रूम, शेड एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 108 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा को प्रमुख रिवरफ्रंट लैंडमार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही घाट क्षेत्र में छतरी, पैदल संपर्क तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। पूर्वी तट पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, घाटों का पुनर्विकास तथा फल्गु घाट से सीता कुंड तक पैदल कनेक्टिविटी विकसित करने का प्रस्ताव है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इससे गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के बीच बेहतर संपर्क मिलेगा। नाला, सीवरेज और STP की व्यवस्था पर जोर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गयाजी के विकास के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। परियोजना में ओपन ड्रेन रिवाइटलाइजेशन एवं STP, नाला तथा सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के नालों का पानी सीधे फल्गु नदी में जाने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा नाला पुनर्जीवन कार्य को समग्र योजना के साथ जोड़ा जाए, ताकि फल्गु नदी की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे। श्मशान एवं अन्य जनसुविधाओं का भी विकास परियोजना में क्रिमेशन फैसिलिटी एवं इलेक्ट्रिक क्रिमेशन शेड, प्रतीक्षालय, स्टोरेज शेड, सार्वजनिक सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं का प्रावधान है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाओं का निर्माण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के सभी घटकों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए तथा जिन कार्यों में राज्य या केंद्र सरकार के स्तर पर समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, विष्णुपद कॉरिडोर के कंसलटेंट एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

