विश्व रैबीज दिवस पर सवाई में श्वानों का किया टीकाकरण

विश्व रैबीज दिवस पर सवाई में श्वानों का किया टीकाकरण

विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व द्वारा सवाई माधोपुर क्षेत्र में रैबीज रोग की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य वन संरक्षक, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, शारदा प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा उप वन संरक्षक मानस के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आवारा श्वानों के मध्य “रेबीज टीकाकरण अभियान” संचालित किया गया। इस दौरान जीत सिंह खंगार, पशुधन निरीक्षक, तथा फरहान खान, पशुधन निरीक्षक ने श्वानों का टीकाकरण किया। उन्होंने रैबीज संक्रमण की रोकथाम की दिशा में आवश्यक कदम उठाए। उप निदेशक, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, डॉ. चन्द्र प्रकाश मीणा के निर्देशन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा पंपलेट के माध्यम से आमजन को “रेबीज रोग, श्वानों के टीकाकरण के महत्व, रैबीज से बचाव के उपाय तथा श्वान के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों” के संबंध में जागरूक किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *