एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कट-ऑफ जारी

एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कट-ऑफ जारी

चिकित्सा विभाग की ओर से एएनएम प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग मंगलवार को आयोजित की जाएगी। निदेशालय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक काउंसलिंग होगी। विभाग की ओर से जारी कट-ऑफ के अनुसार सामान्य श्रेणी के लिए 89 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 86 अनुसूचित जाति के लिए 85.40 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 86.40 प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 86 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 88.20 प्रतिशत, विकलांग श्रेणी के लिए 66.60 प्रतिशत तथा आशा वर्ग के लिए 56.46 प्रतिशत कट-ऑफ निर्धारित की गई है। मूल दस्तावेज लाना जरूरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि कट-ऑफ तक आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दिन 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाएं, मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आशा/आंगनबाड़ी का अनुभव एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र सहित लागू दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। मूल प्रमाण-पत्र अथवा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले अभ्यर्थी को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। किसी कारणवश बुलावा पत्र नहीं मिलने पर भी निर्धारित कट-ऑफ तक के जिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस सूचना को बुलावा पत्र मानकर काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *