भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच पहला वनडे वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के समय बेलव्ड बीजा 9 और शार्ने मेयर्स 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली है। चरणी ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 21 रन और मोडेस्टर मुपाचिकवा को 25 रन के स्कोर पर आउट किया। श्री चरणी ने दूसरी-तीसरी सफलता दिलाई जिम्बाब्वे को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, जब क्रांति गौड़ ने लॉरीन फिरी को एक रन पर आउट किया। इसके बाद मुगेरी-तिरिपानो और मुपाचिकवा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। श्री चरणी ने 11वें ओवर में मुगेरी-तिरिपानो को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 27 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद 15वें ओवर में चरणी ने मुपाचिकवा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया। मुपाचिकवा ने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन श्री चरणी ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दीप्ति शर्मा ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं, जबकि सयाली सतघरे और जिंतिमणि कलिता को अभी विकेट नहीं मिला है। भारत की प्लेइंग-XI स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। पूरी खबर… भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच पहला वनडे वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के समय बेलव्ड बीजा 9 और शार्ने मेयर्स 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली है। चरणी ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 21 रन और मोडेस्टर मुपाचिकवा को 25 रन के स्कोर पर आउट किया। श्री चरणी ने दूसरी-तीसरी सफलता दिलाई जिम्बाब्वे को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, जब क्रांति गौड़ ने लॉरीन फिरी को एक रन पर आउट किया। इसके बाद मुगेरी-तिरिपानो और मुपाचिकवा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। श्री चरणी ने 11वें ओवर में मुगेरी-तिरिपानो को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 27 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद 15वें ओवर में चरणी ने मुपाचिकवा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया। मुपाचिकवा ने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन श्री चरणी ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दीप्ति शर्मा ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं, जबकि सयाली सतघरे और जिंतिमणि कलिता को अभी विकेट नहीं मिला है। भारत की प्लेइंग-XI स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। पूरी खबर…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

