अडाणी पावर का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹6,919 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,953 करोड़ के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। वहीं, कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई यानी ऑपरेशनल रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹19,438 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹13,457 करोड़ था। बिजली की डिमांड और बेहतर सेलिंग रेट्स के कारण कंपनी की कमाई में यह बढ़ोतरी हुई है। रेवेन्यू बढ़ने के साथ कंपनी के काम-काज से होने वाले मुनाफे यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी हुई है। EBITDA 59.8% बढ़कर ₹8,231.6 करोड़ पहुंचा कंपनी का ऑपरेशनल प्रॉफिट यानी टैक्स, ब्याज और बाकी खर्चे घटाने से पहले कंपनी का मुख्य काम-काज से होने वाला मुनाफा यानी EBITDA 59.8% बढ़कर ₹8,231.6 करोड़ पर पहुंच गया, जो बीते साल की दूसरी तिमाही में ₹5,150 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन 435 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 38% से बढ़कर 42.35% हो गया है। इसका मतलब है कि कंपनी की कमाई, मुनाफा और मार्जिन सब बढ़ा है। यानी कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। EBITDA का इस्तेमाल 2 मुख्य कामों के लिए होता है बिजली बिक्री 11.5% बढ़ी, फ्यूल कॉस्ट में 41.8% की बढ़ोतरी सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड पावर सेल्स 11.5% बढ़कर 26.4 बिलियन यूनिट्स (BU) रही, जो एक साल पहले 23.7 BU थी। भारत में बिजली की मांग और कीमतें दोनों बढ़ीं कंपनी के पावर मार्केट अपडेट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में आर्थिक ग्रोथ और कमजोर मानसून के कारण भारत की बिजली डिमांड 11.5% बढ़कर 502 BU हो गई। सीईओ ने कहा- घरेलू कोयला आधारित बिजली की अहमियत बढ़ी अडाणी पावर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एस बी ख्यालिया ने कहा कि कंपनी ने प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और प्रॉफिटेबिलिटी में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने देश की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयला आधारित थर्मल पावर की अहमियत पर जोर दिया। ख्यालिया ने कहा कि दुनियाभर में तनाव और मौसम के अनिश्चित मिजाज के बीच भारत की लॉन्ग टर्म एनर्जी जरूरतों को पूरा करने में घरेलू कोयला आधारित बिजली की अहमियत हर दिन साफ होती जा रही है। अडाणी पावर के फ्यूचर प्लान 23,720 मेगावाट थर्मल कैपेसिटी बढ़ाएगी अडाणी पावर अडाणी पावर 23,720 मेगावाट (MW) की एडिशनल थर्मल पावर कैपेसिटी बढ़ाने के प्लान पर काम कर रही है। नए पावर सप्लाई एग्रिमेंट्स और हाइड्रोपावर में एंट्री सितंबर तिमाही के दौरान अडाणी पावर को कई नए प्रोजेक्ट्स और एग्रीमेंट्स हासिल हुए हैं…
अडाणी पावर का मुनाफा दोगुना बढ़कर ₹6,919 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 44% बढ़ा; वजह- बिजली की डिमांड और सेल्स बढ़ी

