विकास कुमार को दोबारा मिली छात्र जदयू जिलाध्यक्ष की कमान:प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विकास कुमार को दोबारा मिली छात्र जदयू जिलाध्यक्ष की कमान:प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बिहार छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने एक बार फिर विकास कुमार गहलौत पर भरोसा जताते हुए उन्हें औरंगाबाद जिला छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। विकास कुमार गहलौत के दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। संगठन और छात्र हितों के लिए काम करने का दावा पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विकास कुमार गहलौत ने प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विकास ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले में संगठन को धरातल पर मजबूत करेंगे और हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। नीतीश कुमार के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प विकास गहलौत ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सह जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विचारों, विकासवादी सोच और मार्गदर्शन को अपनाते हुए संगठन की हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की बात कही। विकास कुमार गहलौत को दोबारा यह पद मिलने पर जिले के छात्र नेताओं और जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। बिहार छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने एक बार फिर विकास कुमार गहलौत पर भरोसा जताते हुए उन्हें औरंगाबाद जिला छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। विकास कुमार गहलौत के दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। संगठन और छात्र हितों के लिए काम करने का दावा पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विकास कुमार गहलौत ने प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विकास ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले में संगठन को धरातल पर मजबूत करेंगे और हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। नीतीश कुमार के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प विकास गहलौत ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सह जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विचारों, विकासवादी सोच और मार्गदर्शन को अपनाते हुए संगठन की हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की बात कही। विकास कुमार गहलौत को दोबारा यह पद मिलने पर जिले के छात्र नेताओं और जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *