वार्ड में सीवर सफाई के लिए नहीं पहुंची गाड़ी:वार्ड 50 के संजय सैनी ने नगर निगम पर लगाए आरोप, वीडियो बनाकर उठाए सवाल

वार्ड में सीवर सफाई के लिए नहीं पहुंची गाड़ी:वार्ड 50 के संजय सैनी ने नगर निगम पर लगाए आरोप, वीडियो बनाकर उठाए सवाल

नगर निगम की सीवर सफाई करने वाली गाड़ी को लेकर वार्ड 50 के संजय सैनी ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी वार्डों में सीवर सफाई का काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल निजी जगहों पर काम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्थानों पर मोटी रकम लेकर सीवर सफाई की जा रही है। संजय सैनी ने एक वीडियो बनाकर इस मामले को उठाया है। वीडियो में नगर निगम की सीवर सफाई करने वाली गाड़ी कैसल व्यू बैंक्वेट में दिखाई दे रही है। संजय सैनी का कहना है कि उन्होंने सुबह वार्ड 50 में सीवर सफाई के लिए जेई को फोन किया था, लेकिन वहां गाड़ी नहीं भेजी गई और उनके अनुसार अरुण नाम के व्यक्ति ने नगर निगम की गाड़ी कैसल व्यू बैंक्वेट हॉल में निजी काम के लिए भेज दी। संजय सैनी ने इस मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब वार्ड में सीवर सफाई की जरूरत होने पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, तो निजी बैंक्वेट हॉल में नगर निगम की गाड़ी किस आधार पर काम कर रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *