कानपुर में दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम कानपुर के काकादेव स्थित गोपाला टावर के पास युवाओं ने कॉकरोच का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने CJP के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने आरोप लगाया कि CJP से जुड़े लोग देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। युवाओं ने पहले चौराहे पर कॉकरोच के आकार का पुतला रखा और CJP के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुतले को आग लगा दी। ‘पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं’
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि Gen Z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों का युवा समर्थन नहीं करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों से देश का माहौल लगातार खराब हो रहा है। इसी के विरोध में कॉकरोच का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, जीशान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आयुष तिवारी, रत्नेश दुबे, अजय शुक्ला, पवन सविता, हृदयेश पाल, आनंदि सविता, प्रिंस तिवारी और कासिम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

