नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें… दालमंडी में बचे हुए 7 मकानों पर आज बुलडोजर चलेगा। पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। रविवार को मुनादी करवाकर मकान को खाली करने की चेतावनी दी है।
पितृपक्ष की मातृ नवमी पर दशाश्वमेध घाट पर अजन्मी बेटियों की आत्मा की शांति के लिए करीब 10 हजार पिंडों का पिंडदान और तर्पण किया गया। अमेरिका के जैक्सन अपने दिवंगत चाचा नेट की अस्थियां वाराणसी में विसर्जित कीं। पिंडदान कराया। शारदीय नवरात्र पर शहर में प्रीमियर बॉयज क्लब इस बार कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की प्रतिकृति तैयार कर रहा है। काशी विद्यापीठ में रविवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। विश्वविद्यालय परिसर में सफाई के दौरान मानविकी संकाय के पास कई शराब की बोतलें मिलीं। पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। वाराणसी में उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी के गठन की घोषणा की। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1 -दालमंडी में एक बार फिर गरजेगा बुलडोजर: 5 अक्टूबर को होगी कार्रवाई वाराणसी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट दालमंडी में बचे हुए 7 मकानों पर पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसे लेकर रविवार को दालमंडी में पीडब्ल्यूडी ने मुनादी करवाई और सभी को सोमवार के पहले मकान को खाली करने की चेतावनी दी है। इन सभी पांचों मकानों पर 5 अक्टूबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। दालमंडी प्रोजेक्ट के लिए गहरे सीवर लाइन का काम शुरू हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 2- गंगा का जलस्तर घटा: मानसून विदा होते ही बदला मौसम, 10-15 दिन बाद सुबह-शाम हल्की ठंड होगी मानसून के समापन के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह शहर का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि वातावरण में नमी 72% के आसपास बनी रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 133 दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता के लिहाज से संतोषजनक नहीं है। अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।पूरी खबर पढ़ें… 3- काशी में 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान: दशाश्वमेध घाट पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश गूंजा काशी में पितृपक्ष की मातृ नवमी पर दशाश्वमेध घाट पर ‘आगमन सामाजिक संस्था’ की ओर से कोख में मारी गईं अजन्मी बेटियों की आत्मा की शांति के लिए करीब 10 हजार पिंडों का पिंडदान और तर्पण किया गया। अनुष्ठान का नेतृत्व संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. संतोष ओझा ने किया। वैदिक आचार्यों के सानिध्य में वेद मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान, तर्पण, पंचबलि और ब्राह्मण भोज कराया गया।पूरी खबर पढ़ें… 4- अमेरिका से चाचा की अस्थियां लेकर काशी पहुंचा जैक्सन: अस्सी घाट पर पिंडदान किया वाराणसी में पितरों का तर्पण करने हजारों लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को अमेरिका से जैक्सन अपने दिवंगत चाचा नेट की अस्थियां लेकर वाराणसी पहुंचे। यहां अस्सी घाट पर उन्होंने चाचा की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से अस्थि विसर्जन और पिंडदान कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जैक्सन भावुक दिखे। उन्होंने बताया कि मैं बचपन से अपने चाचा नेट के साथ रहा हूं। मेरा अपने चाचा से गहरा जुड़ाव था। पूरी खबर पढ़ें… 5- काशी में बन रहा अंकोरवाट मंदिर जैसा दुर्गा पूजा पंडाल:मां की 12 फीट प्रतिमा होगी विराजमान धर्म की नगरी काशी में शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे। शहर में मां दुर्गा के पूजनोत्सव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। हथुआ मार्केट में प्रीमियर बॉयज क्लब इस बार कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की प्रतिकृति तैयार कर रहा है। इसमें मां दुर्गा की करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा सौम्य स्वरूप में विराजमान होगी। पंडाल को करीब 10 हजार बांस-बल्लियों से तैयार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 6- वाराणसी में सपाइयों का CEC के विरोध में प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च वाराणसी की कैंट विधानसभा में महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दिलीप डे के नेतृत्व में सपा ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और सपा की प्रदेश सचिव रिबु श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम संयोजक रिबु श्रीवास्तव सबसे आगे बैनर और पम्पलेट लेकर चल रही थीं। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा बुलंद हो रहा था। पुलिस ने इन सभी को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पास रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें… 7- AIR SHOW के लिए गंगा किनारे 250 हेक्टेयर में बन रही दर्शक-दीर्घा: 30 लाख लोगों का इंतजाम वाराणसी में एयर फोर्स 24, 25 और 26 अक्टूबर को देश का अब तक सबसे बड़ा एयर शो करने जा रहा है। ऐसे में वाराणसी में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें क्राउड मैनेजमेंट, क्राउड गैलेरी, सिक्योरिटी और ट्रैफिक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस एयर शो को देखने के लिए काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 25 अक्टूबर को शामिल होंगे।पूरी खबर पढ़ें… 8- काशी विद्यापीठ कैंपस में शराब की बोतलें मिलीं :ABVP बोली- गर्ल्स हॉस्टल के पास लोग शराब पीते हैं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। विश्वविद्यालय परिसर में सफाई के दौरान मानविकी संकाय के पास कई शराब की बोतलें मिलीं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर में शराब पीने वालों पर रोक लगाने की अपील की। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की बोतलें मिली हैं, उसके पास ही गर्ल्स हॉस्टल है। पूरी खबर पढ़ें… 9- पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाई, खुद बने अध्यक्ष बने पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। वाराणसी में उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी के गठन की घोषणा की। पार्टी ने एम. नागेश्वर राव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी राकेश तिवारी को दी गई है। करीब चार दशक तक पुलिस, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था में काम करने के बाद राजनीति में आए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 10- BHU-ABVP के छात्रों ने खून से पत्र लिखा: 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और अन्य छात्रहित से जुड़ी 10-सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने अपने खून से पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया। पूरी खबरें पढ़ें…

