वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एक दिन की DIOS बनीं मुस्कान, गरबा को लेकर विहिप की कड़ी चेतावनी

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एक दिन की DIOS बनीं मुस्कान, गरबा को लेकर विहिप की कड़ी चेतावनी

नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में 13 साल की बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे थाने लेकर आई, तो वह रोने लगा। हाथ जोड़ कर कहने लगा- साहब, गलती हो गई। इस बार माफ कर दीजिए। आगे से कभी गलती नहीं होगी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में 13 साल की बच्ची से रेप करने वाला थाने में रोया वाराणसी में 13 साल की बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे थाने लेकर आई, तो वह रोने लगा। हाथ जोड़ कर कहने लगा- साहब, गलती हो गई। इस बार माफ कर दीजिए। आगे से कभी गलती नहीं होगी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. दो बच्चों की मां से अफेयर, डिलीवरी बॉय फंदे पर मिला
वाराणसी में घर में अकेले रह रहे डिलीवरी बॉय का शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला। रविवार (11 अक्टूबर) को पोस्टमॉर्टम हाउस पर छोटी बहन रंजना ने दैनिक भास्कर से कहा- भाई का पड़ोस की ही 2 बच्चों की मां से अफेयर था। उसकी हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में UGC पर करणी सेना का प्रदर्शन, शास्त्री घाट से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस वाराणसी में सोमवार को करणी सेना और विभिन्न सवर्ण संगठनों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। शास्त्री घाट पर जुटे कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां गेट पर रोके जाने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4.राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन वाराणसी में सोमवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर महिलाओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल भी हुए। पढ़ें पूरी खबर… 5. काशी में विराजती हैं नौ देवियां, जानिए कहां हैं मंदिर वाराणसी में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा घाट स्थित माता भगवती ब्रह्मचारिणी देवी के प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। पढ़ें पूरी खबर… 6.यूपी से पश्चिम बंगाल ने छीना T20 कप:दिव्यांग सेवा संकल्प ट्रॉफी में 8 विकेट से हराया वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रधनमंत्री के 25 साल के राजीनीतिक करियर के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गयी। इस प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी में सुबह-शाम छाने लगा कुहासा, बढ़ी ठंड वाराणसी में सुबह हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम कुहासा छा रहा है। सोमवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा और आर्द्रता 71% रही। वहीं, शहर का AQI 105 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। पढ़ें पूरी खबर… 8.48 साल की सुधा बेसहारा महिलाओं की बनीं सहारा, जानिए कहां से आया आइडिया ‘रात में खाना खाने बैठती हैं, तो आश्रयगृह में रहने वाली बच्चियां वीडियो कॉल करने लगती हैं। कोई दिनभर की बातें बताती है, तो कोई अपनी परेशानी साझा करती है। सब उन्हें ‘मम्मी’ कहती हैं।’ ये सुधा दीक्षित की अपनी बेटियां नहीं हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. एक दिन की DIOS बनीं मुस्कान:बोलीं- रटंत विद्या बंद हो, गरीबों के घर तोड़ने से पहले बताएं, वे जाएंगे कहां? वाराणसी में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार को कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान भारती को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उनके कामकाज की जानकारी ली और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी रखे। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में गरबा को लेकर विहिप की कड़ी चेतावनी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर माहौल गरमा गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने शहर में होने वाले गरबा आयोजनों के संबंध में आयोजकों और प्रशासन को एक बेहद सख्त चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *