वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, सेक्स रैकेट पकड़ा; संत बोले- मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, सेक्स रैकेट पकड़ा; संत बोले- मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे

नमस्कार, वाराणसी की आज (रविवार) की बड़ी खबरें…यूपी ATS ने वाराणसी में कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, संतों ने बड़ी बैठक की। इसमें धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा, सनातन समाज की सुरक्षा, धर्मांतरण पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संतों ने मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने का संकल्प लिया। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट पकड़ा। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- ATS ने 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया, 8 साल से NIA को तलाश थी यूपी ATS ने वाराणसी में कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में उसे वांटेड घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर…. 2- पुलिस ने गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट पकड़ा, 4 महिलाओं समेत 7 को हिरासत में लिया वाराणसी में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस में भोजनालय और बस सेवा की आड़ में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं, 3 युवकों और गेस्ट हाउस संचालक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…. 3- वाराणसी में 48 घंटे बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, घाटों पर साफ होने लगी सिल्ट वाराणसी में रविवार सुबह शहर में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह वाराणसी का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पढ़ें पूरी खबर… 4- स्वामी नरेंद्रानंद बोले-‌ आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, संतों ने कहा- मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे काशी में संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने की। बैठक में धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा, सनातन समाज की सुरक्षा, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने, धर्मांतरण पर रोक लगाने और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संतों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समाज को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर… 5- विलुप्त हो रही भाषाओं-संस्कृतियों पर संपूर्णानंद में 5 डिप्लोमा कोर्स, 200 बच्चों ने लिया एडमिशन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने विलुप्त होती भाषाओं और आदिवासी संस्कृतियों के संरक्षण के लिए इस सत्र से 5 नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ हुए एमओयू के तहत संताली भाषा, आदिवासी कला-संस्कृति और पारंपरिक वस्त्रकला जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम में करीब 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। करीब 200 विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के साथ जरूरत पर विशेषज्ञ ऑफलाइन कक्षाएं भी लेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 6- BHU में नंदी शो, गंगा तीरी गाय आई फर्स्ट, 18.5 किलो दूध देकर जीता, आजमगढ़ की मुर्रा भैंस ने 26.960 किलो दूध दिया वाराणसी के बीएचयू हैलीपैड मैदान में चल रहे दो दिवसीय ग्रामीण उत्सव ‘रंगीलो काशी’ में रविवार को नंदी शो आकर्षण का केंद्र रहा। देशभर से लाई गईं उन्नत नस्लों की गायों और भैंसों ने अपनी दुग्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर… 7- पटाखा फैक्ट्री में धमाके से बच्चे की मौत, आज छठा जन्मदिन था, घर में होनी थी पार्टी; साइकिल देने वाले थे पिता वाराणसी के कपसेठी में पटाखों के धमाके में जान गंवाने वाले छह वर्षीय कार्तिकेय का रविवार को जन्मदिन था। घर में जन्मदिन की तैयारी पूरी थी, लेकिन हादसे के बाद खुशियों की जगह मातम पसरा है। परिवार दिन में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने और शाम को जन्मदिन की पार्टी की तैयारी में था। पढ़ें पूरी खबर… 8- रांची से वाराणसी डायवर्ट हुई फ्लाइट, 148 यात्रियों को लेकर मुंबई से पहुंचा विमान, 30 मिनट आसमान में लगाता रहा चक्कर मुंबई से रांची जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रविवार सुबह खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 148 यात्री सवार थे और रांची में कम दृश्यता के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। मौसम में सुधार नहीं होने पर सुबह 8:30 बजे उसे वाराणसी भेज दिया गया, जहां 9:05 बजे विमान लैंड हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 9- सिगरा स्टेडियम में होगा जनपदीय कुश्ती का चयन ट्रायल, इटावा में होगी प्रादेशिक जूनियर बालक कुश्ती वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 22 सितंबर को प्रादेशिक जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल होगा। इस ट्रायल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 20 भार वर्ग में पहलवानों का चयन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी 2009 के मेडिकल के आधार पर चयन में ट्रायल दे सकते हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया – खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 10- जमीन दिलाने के नाम पर 11.50 लाख ठगे, महिला ने ननद-नंदोई समेत 4 पर दर्ज कराया केस वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 11.50 लाख रुपए लेने और पति के नाम की जमीन का कथित तौर पर धोखे से दानपत्र कराने का मामला सामने आया है। जलालपुर गांव निवासी मुनकी देवी पत्नी कमला ने अपनी ननद, नंदोई समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *